नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सबसे अमीर एथलीट की शुमार में हैं। उनके पास कई घर हैं। अब मैड्रिड में अपने £ 5 मिलियन हवेली को किराए पर देने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसका प्रति माह किराया 8 से 10 लाख के बीच होगा। रोनाल्डो की हवेली को मशहूर आर्किटेक्ट जोआक्विन टोरेस ने डिजाइन किया था।
इसमें सात शयनकक्ष, नौ स्नानघर, घर के अंदर और बाहर एक स्विमिंग पूल, साथ ही एक विशाल फुटबॉल पिच और अत्याधुनिक जिम सुविधाएं हैं।
रोनाल्डो की प्रेमिका ने दिखाया था आलीशान घर
अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री “आई एम जॉर्जीना” में रोनाल्डो की प्रेमिका ने स्वीकार किया है कि जब उसने पहली बार रोनाल्डो को डेट करना शुरू किया तो वह घर में खो गई। जॉर्जीना ने कहा कि पहली बार जब मैं क्रिस्टियानो के घर आई थी, तो मैं खो गई। मैं पानी लेने के लिए रसोई में जाना चाहती हूँ और मुझे नहीं पता कि कहाँ जाऊँ। कभी-कभी, मुझे लिविंग रूम तक पहुँचने में आधा घंटा लग जाता था क्योंकि मुझे वापस आने का रास्ता नहीं पता था। यह इतना बड़ा था।
सऊदी के होटल में रहते हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो अब सऊदी अरब के अल नस्त्र क्लब का हिस्सा बन गए हैं। क्लब के साथ उन्होंने हर साल 1800 करोड़ रुपये का करार किया है। अब रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना के साथ सऊदी अरब में ही रहते हैं। वो रियाद के होटल के शानदार सुइट में रह रहे हैं। इस शानदार सुइट में 17 कमरे हैं। यहां पर उनके रहने का एक महीने का बिल 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का बनेगा। रोनाल्डो जिस होटल में रहेंगे, वो सऊदी अरब की सबसे ऊंची बिल्डिंग में से एक है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines