गर्लफ्रेंड जॉर्जीना संग रिश्तों पर रोनाल्डो ने तोड़ी चुप्पी, 3 शब्दों से दिया जवाब
Edited By Pushpendra Sharma

Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez
Edited By Pushpendra Sharma

Cristiano Ronaldo Georgina Rodriguez
नई दिल्ली: आखिरकार फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जीना के साथ रिश्तों पर चुप्पी तोड़ दी है। पिछले दिनों खबर आई थी कि दोनों का रिलेशनशिप ठीक नहीं चल रहा। यहां तक बात सामने आई थी कि वे करीब 7 साल के इस रिलेशन को खत्म करने जा रहे हैं।
हालांकि रोनाल्डो ने सिर्फ 3 शब्दों से इन हवाओं को साफ कर दिया है। पुर्तगाली स्टार और अल-नासर क्लब के कप्तान ने अपनी बात रखने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। रोनाल्डो ने जॉर्जीना के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा: “चीयर्स टू लव।”
Cheers to Love😘 pic.twitter.com/10POQsjU5b
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) April 30, 2023
यानी रोनाल्डो ने साफ कर दिया है कि दोनों का रिश्ता अब भी उतना ही बेहतर है। इससे पहले जॉर्जीना रोड्रिग्ज ने भी इन दावों को खारिज कर दिया था कि रोनाल्डो के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। मॉडल ने सोशल मीडिया पर लिखा था- “ईर्ष्या करने वाला अफवाह को जन्म देता है। गपशप करने वाला इसे फैलाता है।”
दरअसल, एक पत्रकार डैनियल नैसिमेंटो ने दावा किया था कि दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर है। सीएमटीवी पर एक पुर्तगाली कार्यक्रम ‘नोइट दास एस्ट्रेलस’ के दौरान उन्होंने कहा- मैं इसे महीनों से कह रहा हूं। संभावना है कि वे अलग हो जाएंगे। हकीकत यह है कि रोनाल्डो उससे तंग आ चुका है। मैं कहता हूं कि शादी नहीं होगी। कार्यक्रम में आमंत्रित मनोवैज्ञानिक क्विंटिनो एरीज ने सार्वजनिक तौर पर कपल के रवैये का विश्लेषण भी किया था। उन्होंने कहा- रोनाल्डो का हालिया व्यवहार दिखाता है कि उनका निजी जीवन खुशी के पल में नहीं है।
नैसिमेंटो ने ये भी दावा किया था कि जॉर्जिना रियाद में एक शॉपिंग सेंटर में अपना पूरा दिन बिताती है। हालांकि, रोनाल्डो के दोस्तों में से एक ने यह कहकर बचाव किया था कि वे उनका रिलेशन हमेशा अच्छा रहा है। फिलिपा कास्त्रो ने कहा- मैं 100% विश्वसनीय स्रोत से पुष्टि कर सकता हूं कि वे हमेशा की तरह अच्छे हैं। यह सिर्फ कहानियां हैं। गपशप हैं, जो उन लोगों द्वारा बनाई गई है जो जियो को बर्दाश्त नहीं कर सकते। रोनाल्डो और जॉर्जीना 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। स्पेनिश मॉडल जॉर्जीना सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय है और विभिन्न प्लेटफार्मों पर उनके काफी फॉलोअर हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: