Zim Afro T10 2023: आग उगलती इनस्विंगर नहीं झेल पाया तूफानी बल्लेबाज, गेंद ने उखाड़ डाले 2 स्टंप, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

Zim Afro T10 2023: जिम्बाब्वे में खेली जा रही ज़िम एफ्रो टी10 2023 में कई स्टार खिलाड़ी जलवा दिखा रहे हैं। 28 जुलाई को इस लीग का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला गया, जिसमें साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेरिन डुपाविलॉन नाम के गेंदबाज ने एक कमाल की इनस्विंगर गेंद डाली और तूफानी बल्लेबाजी के मशहूर एविन लुईस के 2 स्टंप उखाड़ डाले।
दरअसल, इस लीग का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला डरबन कलंदर्स और हरारे हरिकेंस के बीच खेला गया। जिसमें डरबन की टीम ने 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर हरारे की टीम ने 82 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में डरबन कलंदर्स ने 8.4 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट अजीव किया और फाइनल में धमाकेदार एंट्री मारी।
✌️ poles out of the ground 🤯#ZimAfroT10 #CricketsFastestFormat #T10League #InTheWild #DQvHH pic.twitter.com/dS4IqxNUG0
— ZimAfroT10 (@ZimAfroT10) July 28, 2023
इस मुकाबले में डरबन कलंदर्स की तरफ से खेल रहे डेरिन डुपाविलॉन अपनी टीम के लिए पहला ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी ही गेंद पर उन्होंने हरारे हरिकेंस के सलामी बल्लेबाज एविन लुईस को क्लीन बोल्ड कर दिया। ये गेंद बहुत तेज रफ्तार से पड़कर अंदर आई सीधा स्टंप में घुस गई। बल्लेबाज ने बल्ला तो घुमाया, लेकिन वह पूरी तरह बॉल को मिस कर गए और गेंद से 2 स्टंप उखाड़ दिए। इसका वीडियो वायरल है।
एविन लुईस पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद उनकी टीम को बैक टू बैक झटके लगे। हरारे की टीम ने 33 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए थे। 10 ओवर में पूरी टीम 82 रन ही बना सकी। हरारे के लिए समित पटेल ने 23 गेंद पर 39 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी। बल्लेबाजों के फ्लॉप होने के चलते हरारे को मैच गंवाना पड़ा।
(Xanax)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: