स्टुअर्ट ब्रॉड के संन्यास पर युवराज सिंह ने किया रिएक्ट, दिग्गज गेंदबाज को ऐसे दी विदाई
Edited By Pushpendra Sharma

Stuart Broad Yuvraj Singh
Edited By Pushpendra Sharma

Stuart Broad Yuvraj Singh
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह और स्टुअर्ट ब्रॉड का किस्सा कौन नहीं जानता। टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवी ने ब्रॉड की 6 गेंदों में लगातार 6 छक्के ठोक इतिहास रच दिया था। युवराज और एंड्रयू फ्लिंटॉफ में बहस हुई और इसके बाद युवी ने इसका गुस्सा ब्रॉड की गेंदों में उतार दिया।
हालांकि मैच जीतने और इसके कई साल बाद तक युवी ने ब्रॉड की सराहना की थी। तब महज 21 साल के रहे ब्रॉड आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनकर मैदान से विदाई ले रहे हैं। उन्होंने एशेज के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसे में उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी और दोस्त युवराज सिंह ने ट्वीट कर उन्हें विदाई दी है।
युवी ने ट्वीट कर कहा- प्रशंसा स्वीकार करना स्टुअर्ट ब्रॉड। अविश्वसनीय टेस्ट करियर के लिए बधाई। सबसे बेहतरीन और सबसे खतरनाक लाल गेंद गेंदबाजों में से एक और एक वास्तविक लीजेंड। आपकी यात्रा और दृढ़ संकल्प अत्यंत प्रेरणादायक रहे हैं। अगले चरण के लिए शुभकामनाएं ब्रॉडी!
https://twitter.com/YUVSTRONG12/status/1685609688082292736
ब्रॉड ने ओवल में टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार शाम को लगभग 8.30 बजे ये फैसला लिया। उन्होंने शनिवार की सुबह लंबे समय से साथी जेम्स एंडरसन और कप्तान जो रूट को अपने निर्णय के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया। ब्रॉड टेस्ट इतिहास में पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जेम्स एंडरसन के बाद वह सीम गेंदबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। वह पिछले हफ्ते ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट के दौरान 600 टेस्ट विकेट तक पहुंचे थे।
https://twitter.com/englandcricket/status/1685367513402785792
ब्रॉड ने तीसरे दिन के खेल के बाद स्काई स्पोर्ट्स को बताया, “यह एक अद्भुत यात्रा रही, नॉटिंघमशायर और इंग्लैंड बैज पहनना मेरे लिए एक बड़ा सौभाग्य है। मैं क्रिकेट को उतना ही प्यार करता हूं जितना पहले करता था। यह एक अद्भुत श्रृंखला रही है। मैं हमेशा शीर्ष पर रहना चाहता था।”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: