WTC Final 2023: लंदन में स्ट्रीट साइड कैफे में नजर आए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, वीडियो वायरल

Virat Kohli Anushka Sharma

Virat Kohli Anushka Sharma

नई दिल्ली: आईपीएल खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें इंग्लैंड के ओवल में 7 जून से होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल पर हैं। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी लंदन पहुंच चुके हैं। प्रैक्टि्स के दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सितारे नेट्स में कड़क शॉट लगाते नजर आए। कोहली इसके बाद वाइफ अनुष्का शर्मा के संग स्ट्रीट साइड कैफे में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी दिखे। दोनों का एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फैन के साथ खिंचवाया फोटो 

वीडियो को कैफे के अंदर से शूट किया गया है। जिसमें कोहली अनुष्का से कुछ बातचीत करते नजर आ रहे हैं, वहीं इसी कैफे में एक फैन का फोटो भी सामने आया है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा ब्राउन कलर के ओवरकोट और विराट कोहली डेनिम जैकेट में डेशिंग लग रहे हैं। दोनों ने यहां अपनी ड्रिंक्स भी एंजॉय कीं।

विज्ञापन

जबर्दस्त फॉर्म में हैं विराट कोहली 

बहरहाल, टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस महामुकाबले में दोनों टीमों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बीसीसीआई ने भारतीय टीम की तैयारियों से फैंस को अपडेट रखा है। पिछली बार टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। विराट कोहली समेत कई भारतीय क्रिकेटर आईपीएल के बाद से जबर्दस्त फॉर्म में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस आईसीसी ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ