WTC Final 2023: महज 15 रन बनाकर भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए रोहित शर्मा, कोई नहीं है आस-पास
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Final 2023 Rohit Sharma
Edited By Bhoopendra Rai

WTC Final 2023 Rohit Sharma
WTC Final 2023: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइलल मुकाबला खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया को बैकफुट पर दिख रही है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं, जवाब में टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 71 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि वह एक खास रिकॉर्ड बना गए हैं।
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते ही अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। रोहित शर्मा पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 5 अलग-अलग आईसीसी फाइनल में भारतीय पारी की शुरूआत की है।
WTC 2023 के फाइनल में रोहित ने पहली पारी में 26 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 15 रन बनाए और पैट कमिंस के हाथों एलबीडबल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। इससे पहले वह 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, 2014 टी-20 वर्ल्ड कप, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के लिए पारी की शरुआत कर चुके हैं।
अगर मैच की बात करें तो ओवल में खेले जा रहे खिताबी मुकाबले में टॉस हारकर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए थे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 163 रन और स्टीव स्मिथ ने 121 रन की पारी खेली। इसके जवाब में टीम इंडिया की शरुआत खराब रही। भारत ने 71 रन के अंदर अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: