WTC Final 2023: जडेजा की बॉल पर हीरो बन रहे थे स्मिथ, एक झटके में कर दिया शिकार, देखें वीडियो

WTC Final 2023 IND vs AUS Ravindra Jadeja Steve Smith

WTC Final 2023 IND vs AUS Ravindra Jadeja Steve Smith

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के द ओवल में चल रहे WTC Final मुकाबले के तीसरे दिन दो बड़ी सफलता दिलाईं। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के दो बड़े विकेट स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हैड को आउट किया। स्मिथ 47 गेंदों में 34 और हैड 27 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। स्मिथ तीन चौके लगा चुके थे और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बड़ी बढ़त दिलाना चाहते थे, लेकिन जडेजा ने उन्हें 31वें ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा झटका दे दिया।

विज्ञापन

शार्दुल ठाकुर ने लपका कैच 

जडेजा ने स्मिथ को पहली गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे आगे बढ़कर लॉन्ग ऑफ की ओर ठोकना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल बल्ले का किनारा लेते हुए हवा में उड़ गई। इधर पॉइंट पर खड़े फील्डर शार्दुल ठाकुर तेजी से भागे और बॉल पर नजरें गड़ाए रखीं। जैसे ही बॉल नीचे आई शार्दुल ने शानदार कैच पकड़ स्मिथ को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। आखिरकार पहली ईनिंग में शानदार शतक जड़ने वाले स्मिथ को 34 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इसके बाद जडेजा ने हैड को अपनी ही गेंद पर कैच कर आउट किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/masad33461111/status/1667201658655494149

https://twitter.com/PunjabKingsIPL/status/1667206441948819456

विज्ञापन

जर्सी पर छपे नंबर को किया सच 

जडेजा ने इसके साथ ही अपनी जर्सी पर छपे नंबर को सच कर दिखाया। दरअसल, जडेजा की जर्सी का नंबर 8 है और उन्होंने टेस्ट में स्मिथ को भी इतनी ही बार आउट करने का कारनामा किया है। अब वे टेस्ट इतिहास में स्मिथ को सबसे ज्यादा आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। स्मिथ को सबसे ज्यादा 9 बार स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया है। मैच में तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बनाए। इससे उसे 296 रनों की बढ़त मिल गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ