नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच इंग्लैंड के द ओवल में चल रहे WTC Final मुकाबले के तीसरे दिन अचानक मैदान पर स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आ गए। टेस्ट की शुरुआत से ही अश्विन चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने मैदान पर आकर फैंस को चौंका दिया। अश्विन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के 24वें ओवर के दौरान नजर आए।

विज्ञापन

सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में आए अश्विन 

दरअसल उन्हें सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान पर बुलाया गया। अश्विन आते ही मुस्कुराए। शार्दुल ठाकुर के ओवर के दौरान कैमरे की नजर जब उन पर पड़ी तो स्टेडियम में भी शोर गूंज उठा। उस वक्त लाबुशेन 30 और स्टीव स्मिथ 19 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन

अश्विन को देख सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट सामने आए हैं। एक फैन ने अंपायर और स्मिथ का फोटो ट्वीट कर कमेंट किया- थैंक्यू, जो आपने अश्विन को नहीं खिलाया।

विज्ञापन

अश्विन स्टीव स्मिथ को टेस्ट में 8 बार आउट कर चुके हैं। खास बात यह है कि रवींद्र जडेजा ने अब उनकी इस मामले में बराबरी कर ली है। जडेजा ने भी टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ को 8 बार आउट कर दिया है। बहरहाल, तीसरे दिन का मैच खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। इससे उसे 296 रनों की बढ़त मिल गई है। देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया ऑस्ट्रेलियाई पारी को कितना जल्दी खत्म करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ