WTC Final 2023: भज्जी ने पाकिस्तान के नन्हे फैन को दिया ऑटोग्राफ, जीत लिया फैंस का दिल, देखें वीडियो

WTC Final 2023 IND vs AUS Harbhajan Singh

WTC Final 2023 IND vs AUS Harbhajan Singh

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह हरदिल अजीज हैं। दुनियाभर में उनके करोड़ों फैन रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ कई मुकाबलों में उनके और बल्लेबाजों के बीच अक्सर कहासुनी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पाकिस्तान में भी कई फैन बना लिए। भज्जी द ओवल में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के दौरान कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

भज्जी ने व्हीलचेयर पर बैठे स्पेशल किड को दिया ऑटोग्राफ

इस मुकाबले को देखने कई पाकिस्तानी भी पहुंचे हैं। इस दौरान एक खूबसूरत नजारा सामने आया। भज्जी ने व्हीलचेयर पर बैठे एक स्पेशल बच्चे को ऑटोग्राफ दिया। किंग बाबर आजम आर्मी के ट्विटर हैंडल से शेयर किए इस वीडियो पर कैप्शन लिखा गया- यह कितना खूबसूरत पल है।

विज्ञापन

https://twitter.com/babarazamking_/status/1666704268857065472

भज्जी ने गिल और कोहली की फॉर्म पर जताया भरोसा

इस बीच हरभजन शुभमन गिल और विराट कोहली की अच्छी फॉर्म पर भरोसा जताया है। भज्जी ने कहा कि ये भारत के लिए शुभ संकेत है। इसलिए वे बल्लेबाजी करते समय अधिक चुनौती का अनुभव नहीं करेंगे। भज्जी ने कहा- ओवल शायद इंग्लैंड में बल्लेबाजी करने के लिए सबसे अच्छी पिच है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी करना बेहतर होगा। मुझे नहीं लगता कि भारत को इस विकेट पर बल्लेबाजी करने में कोई कठिनाई होगी। गिल और कोहली अच्छी फॉर्म में हैं।

विज्ञापन

भज्जी ने आगे कहा- मौसम खुल गया है और बादल भी ज्यादा नहीं छाए हैं। केवल टॉस भारत के पक्ष में गया, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया हावी रहा। किसी भी सत्र में खेल पर भारत की पकड़ नहीं रही। परिस्थितियों को देखते हुए टीम का चयन सही था, लेकिन यह उम्मीद के मुताबिक नहीं हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ