---विज्ञापन---

WTC 2023-25: ODI वर्ल्ड कप के बाद अब टेस्ट चैंपियनशिप पर नजर, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पाकिस्तान; क्या है भारत का हाल

WTC 2023-25 Points Table: वनडे वर्ल्ड कप के बाद टेस्ट क्रिकेट का फीवर शुरू हो गया है। WTC के ताजा पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर काबिज है।

WTC 2023-25 Points Table: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फीवर अब खत्म होते ही मोमेंटम टेस्ट क्रिकेट की तरफ मुड़ गया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का तीसरा संस्करण शुरू पहले ही हो चुका था लेकिन अब एक बार फिर से टीमें टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू करने वाली है। वर्ल्ड कप के बाद पहली सीरीज है बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच जिसमें दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। वहीं टीम इंडिया दिसंबर के अंत में टेस्ट सीरीज शुरू करेगी। भारत दो टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद जनवरी के अंत में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

WTC पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा संस्करण में अभी तक टॉप पर काबिज है। पाकिस्तान ने इसमें अभी तक एक सीरीज ही खेली है। पाक टीम ने इसमें दो मैच खेले थे और दोनों में उसे जीत मिली थी। इसी कारण टीम का विनिंग पर्सेंट 100 प्रतिशत है। इसी कारण यह टीम टॉप पर मौजूद है। जबकि पहले सीजन की चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज के साथ सफर की शुरुआत करेगी। वहीं बांग्लादेश की भी यह पहली सीरीज होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने क्यों छोड़ा GT का साथ? MI में आते ही भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो आया सामने

---विज्ञापन---

क्या है टीम इंडिया का हाल?

भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। टीम ने दो मैच खेले हैं जिसमें से एक उसने जीता है और एक ड्रॉ हुआ था। भारतीय टीम ने यह सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थी। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया तीसरे, वेस्टइंडीज चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के अलावा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका ने भी अभी तक अपना अभियान नहीं शुरू किया है।

---विज्ञापन---

भारत की आगामी टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

भारत का साउथ अफ्रीका दौरा

  • पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर (सेंचूरियन)
  • दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी (केपटाउन)

यह भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी!

---विज्ञापन---
WTC 2023-25 Points Table

WTC 2023-25 Points Table

इंग्लैंड का भारत दौरा

  • पहला टेस्ट- 25-29 जनवरी, हैदराबाद
  • दूसरा टेस्ट- 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम
  • तीसरा टेस्ट- 15-19 फरवरी, राजकोट
  • चौथा टेस्ट- 23-27 फरवरी, रांची
  • पांचवां टेस्ट- 7-11 मार्च, धर्मशाला

First published on: Nov 27, 2023 09:42 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola