---विज्ञापन---

WPL 2023: इस खिलाड़ी के नाम हुआ पहला विकेट, जानिए किसने मारा ओपनिंग SIX

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी। […]

नई दिल्ली: विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतरी।

हेले मैथ्यूज ने मारा पहला छक्का

डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन सत्र का पहला छक्का वेस्ट इंडीज की क्रिकेटर हेले मैथ्यूज के नाम दर्ज हुआ। मुंबई इंडियंस की खिलाड़ी ने दूसरे ओवर में मानसी जोशी की पहली ही गेंद पर डीप की ओर करारा छक्का जड़ा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023: खूबसूरत चेहरा…कातिल मुस्कान…तूफानी पारी खेल सोशल मीडिया क्रश बनी ये क्रिकेटर, जानें कौन है?

तनुजा कंवर ने चटकाया पहला विकेट

वहीं WPL का पहला विकेट गुजरात जायंट्स की गेंदबाज तनुजा कंवर के नाम रहा। जायंट्स की स्पिनर तनुजा ने मुंबई की विकेटकीपर यास्तिका भाटिया को गच्चा देकर पवेलियन लौटाया। तनुजा की गेंद पर यास्तिका ने स्क्वेयर लेग की ओर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वे फंसीं और जॉर्जिया वारेहम ने कैच पकड़कर उन्हें रवाना कर दिया। तनुजा कंवर हिमाचल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – WPL 2023, RCB vs DC: स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन :

हरमनप्रीत कौर, यास्तिका भाटिया, नताली साइवर-ब्रंट, हेले मैथ्यूज, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

---विज्ञापन---

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग इलेवन:

बेथ मूनी, एस मेघना, हरलीन देओल, एशलेग गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, हेमलता डी, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल, मानसी जोशी।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 04, 2023 08:40 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola