WPL 2023: सूर्यकुमार यादव की तरफ शॉट खेलना चाहती थी Yastika Bhatia, हो गई क्लीन बोल्ड, देखें Video

Anjali Sarvani clean bowled Yastika Bhatia

Anjali Sarvani clean bowled Yastika Bhatia

WPL 2023: मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेले जा रहे मुकाबले में आज मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर यास्तिका भाटिया महज सात रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। उन्हें अंजली सरवनी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। बता दें कि आज के मैच में यूपी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था।

विज्ञापन

सूर्या की तरह शॉट लगाने के चक्कर में बोल्ड

यास्तिका भाटिया से आज बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन वह महज सात रनों के स्कोर पर आउट हो गई। चौथे ओवर की चौथी बॉल पर यास्तिका ने पीछे मुड़कर सूर्यकु्मार यादव की स्टाइल में स्वीप शॉट लगाने की कोशिश की। लेकिन वह गेंद की लाइन पूरी तरह से चूक गई। जिससे यास्तिका क्लीन बोल्ड हो गई। यास्तिका के आउट होने से टीम दवाब में आ गई। उनके क्लीन बोल्ड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यास्तिका भाटिया का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करिए।

मुंबई का स्कोर 100 के पार

फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम बड़ा स्कोर बनाने की कोशिशों में जुटी है। मुंबई का स्कोर फिलहाल 100 रन को पार कर गया है। मुंबई की ओपनर हैली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली है। फिलहाल ईसी रॉन्ग और हुमैरा काजी बल्लेबाजी कर रही है। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर 25 रन बनाकर आउट हो गई। अब तक मैच में यूपी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन):

हेले मैथ्यूज, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक

यूपी वारियर्ज (प्लेइंग इलेवन):

एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, पार्शवी चोपड़ा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ