World Cup 2023: विश्व कप से न्यूजीलैंड ने 4 दिग्गजों को जोड़ा अपने साथ, एक तो CSK को जिता चुका है 5 खिताब
Edited By Bhoopendra Rai

World Cup 2023
Edited By Bhoopendra Rai

World Cup 2023
World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी। इसके लिए वह अपने आप को हर क्षेत्र में परफेक्ट करने में जुटी है। इस क्रम में न्यूजीलैंड ने अपने कोचिंग स्टाफ में 4 दिग्गजों को शामिल किया है। इनमें सकलैन मुश्ताक, स्टीफन फ्लेमिंग, जेम्स फोस्टर और ईयान बेल का नाम शामिल है। ये सभी अपने अनुभव के आधार पर टीम को तैयार करने के साथ भारतीय पिचों पर कारगर रणनीति बनाने में मदद करेंगे।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1694042787514114421?s=20
न्यूजीलैंड ने जिन स्टीफन फ्लेमिंग को अपने साथ जोड़ा है, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में 5 खिताब जिताए हैं। वह किसी भी आईपीएल टीम को सबसे ज्यादा खिताब जिताने वाले हेड कोच हैं। फ्लेमिंग की कोचिंग में सीएसके ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 का खिताब जीता है। खास बात ये है कि फ्लेमिंग IPL के पहले सीजन से ही चेन्नई टीम के साथ हैं। उन्हें भारतीय पिचों का अच्छा खासा अनुभव हो चुका है, जिसका फायदा न्यूजीलैंड उठाना चाहता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: