WPL 2023 DC vs UP: फाइनल में डायरेक्ट एंट्री मारने के लिए यूपी के खिलाफ उतरेगी दिल्ली की टीम, फ्री में ऐसे देखें लाइव

WPL 2023 DC vs UW Meg Lanning Alyssa Healy

WPL 2023 DC vs UW Meg Lanning Alyssa Healy

WPL 2023 DC vs UP: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन मुंबई के ब्रबोर्न स्टेडियम में किया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम को 7:30 बजे शुरू होगा। मैच को मोबाइल और टीवी पर आसानी से देख सकते हैं।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जीत जरूरी

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर कर सीधे फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी। वहीं, यूपी वॉरियर्ज दिल्ली के इरादे पर रोक लगाने उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स अभी 10 अंक और +1.978 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि यूपी वॉरियर्ज 8 अंक और -0.063 नेट रनरेट के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन

WPL 2023 DC vs UP Live Streaming: यहां देखें लाइव

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जा रहे इस मैच को आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

WPL 2023 DC vs UP Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जा रहे इस मैच को आप मोबाइल पर जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।

दोनों टीमों के स्कवॉड

दिल्ली की महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मरिज़ैन कप्प, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (डब्ल्यू), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, शिखा पांडे, पूनम यादव, लौरा हैरिस, तारा नॉरिस, जसिया अख्तर, मिन्नू मणि, अपर्णा मंडल, तीता साधु, स्नेहा दीप्ति

विज्ञापन

यूपी वॉरियरज़ स्क्वाड: देविका वैद्य, एलिसा हीली (w/c), किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, सिमरन शेख, अंजलि सरवानी, पार्शवी चोपड़ा, राजेश्वरी गायकवाड़, शबनम इस्माइल, लॉरेन बेल, शिवली शिंदे , लक्ष्मी यादव, श्वेता सहरावत, सोप्पाधंडी यशश्री

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ