West Indies vs India 2nd T20I: टीम इंडिया की लगातार दूसरी हार, विंडीज ने रोमांचक अंदाज में जीता मैच, सीरीज में 2-0 से बनाई बढ़त
Edited By Bhoopendra Rai

West Indies vs India 2nd T20I Live Score
Edited By Bhoopendra Rai

West Indies vs India 2nd T20I Live Score
West Indies vs India: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा वेस्टइंडीज ने 2 विकेट से जीत लिया है। इस सीरीज में टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी हार है। वेस्टइंडीज ने दूसरा मुकाबला रोमांचक अंदाज में जीता और सीरीज में 2-1 से बढ़त हासिल कर ली है। वेस्टइंडीज की जीत के हीरो निकोलस पूरन रहे, जिन्होंने 67 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को मुश्किल स्थिति से निकालकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और विंडीज को 153 रनों का टारगेट दिया था। जिसे मेजबान टीम ने 18.5 ओवर में चेज कर लिया।
टीम इंडिया इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी थी। चोट के चलते कुलदीप यादव नहीं खेले, उनकी जगह युजवेंद्र चहल को मौका मिला था।
यहां देखें लाइव अपडेट-
टॉस जीतकर हार्दिक पांड्या ने कहा ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। सतह अच्छी दिख रही है। हम बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाएंगे। मुझे नहीं लगता कि हमने पिछले गेम में कुछ गलत किया था। हमने इसके बारे में बात की थी और हमारा ध्यान सीखने और आगे बढ़ने पर है।
A look at our Playing XI for the 2nd T20I 👇👇
Live – https://t.co/mhKN4Dq5T0…… #WIvIND pic.twitter.com/oZQdC7tnzj
— BCCI (@BCCI) August 6, 2023
पहला मुकाबला हारने वाली टीम इंडिया यहां जीत दर्ज कर सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगी। जबकि मेजबान टीम रॉवमैन पॉवेल की कप्तानी में दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी।

WI vs IND
भारत (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: