World Cup 2023: वीरेंद्र सहवाग ने बताई इंग्लैंड की हार की वजह, क्या आप भी हैं सहमत?

Virender Sehwag React on England Defeat: भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड की हार की वजह पर अपनी बात रखी है।  

Diana Edulji Virender Sehwag Aravinda de Silva ICC Hall of Fame

Virender Sehwag

विज्ञापन

Virender Sehwag React on England Defeat: भारत में चल रहे वनडे विश्व कप में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का बुरा हाल हो गया है। टीम 5 में से 4 मुकाबले हार चुकी है। गुरुवार को उसे श्रीलंका से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। इंग्लैंड की टीम की आखिर परेशानी क्या है? वह लगातार क्यों फेल हो रही है। इसकी वजह भारतीय दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने बताने की कोशिश की है।

बहुत ज्यादा बदलाव का असर

सहवाग ने ट्वीट कर लिखा- ”50 ओवर के वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड बहुत ही औसत दर्जे की टीम रही है। घरेलू मैदान पर 2019 विश्व कप के अलावा पिछले 8 में से वे 7 बार सेमीफाइनल में जगह बनाने में विफल रहे हैं। एक स्थिर टीम नहीं होने, बहुत ज्यादा काट-छांट और बदलाव होने की वजह से इसका असर देखने को मिल रहा है। यह गलत सोचना कि वे वनडे में भी उतने ही रोमांचक हैं जितने टेस्ट में हैं, उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी।”

Advertisment

दरअसल, कप्तान जोस बटलर प्लेइंग इलेवन में लगातार बदलाव करते आ रहे हैं। इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में तीन बदलाव किए। टॉपले टूटी हुई उंगली के साथ घर लौट गए। जबकि वोक्स, मोईन और लिविंगस्टोन को शामिल किया गया। गस एटकिंसन और हैरी ब्रूक को बाहर रखा गया।

गेंदबाजी-बल्लेबाजी में खराब प्रदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम काफी खराब प्रदर्शन करती नजर आई। धाकड़ बल्लेबाज जो रूट, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली और डेविड मलान बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं कर सके। वहीं गेंदबाजी में भी टीम का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। सिर्फ डेविड विली ही 2 विकेट ले सके। उनके अलावा क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, मोईन अली और लियाम लिविंगस्टोन विकेट नहीं चटका पाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ