---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs AFG: विराट कोहली मैच के बीच बने टीम इंडिया के कप्तान, तीसरे टी20 में दिखा अद्भुत नजारा

Virat Kohli Captaincy India vs Afghanistan 3rd T20: विराट कोहली तीसरे टी20 में एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखे।

Virat Kohli Captaincy, IND vs AFG 3rd T20: विराट कोहली ने 2021 में टी20 की कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद 2022 की शुरुआत में वह तीनों फॉर्मेट से टीम इंडिया की कप्तानी गंवा चुके थे। भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में एक अद्भुत नजारा दिखा। वैसे तो 2022 के बाद से लगातार विराट कोहली रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते नजर आए हैं। मगर विराट ने बेंगलुरु में खेले जा रहे इस टी20 मुकाबले में फिर से टीम इंडिया की कप्तानी की। उनके फैंस के लिए यह एक खुशनुमा और सुंदर पल था।

क्यों विराट कोहली बने कप्तान?

आपको बता दें कि भारतीय बैटिंग के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी की थी। वह 69 गेंदों पर 121 रन की शानदार पारी खेलकर नाबाद रहे थे। इसके बाद वह पहले दो ओवर के लिए टीम की फील्डिंग करने नहीं उतरे। इस वक्त विराट कोहली टीम इंडिया के लिए फिर से दो ओवर के लिए कप्तानी करते नजर आए। विराट ने दो ओवर में टीम इंडिया के लिए कमान संभाली।

---विज्ञापन---

उन्होंने पहला ओवर में मुकेश कुमार को दिया और दूसरे ओवर में आवेश खान आए। इसके बाद तीसरे ओवर में फील्ड पर वापस रोहित शर्मा उतरे। इसके बाद फिर से रोहित ने टीम की कमान संभाली। लेकिन इन दो ओवर्स की चर्चा सोशल मीडिया पर जमकर होने लगी। फैंस ने विराट की कप्तान की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिए।

---विज्ञापन---

विराट के नाम अनचाहा आंकड़ा

विराट कोहली के नाम इस मैच में एक अनचाहा आंकड़ा भी जुड़ा। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर में पहली बार गोल्डन डक पर आउट होने का अनचाहा आंकड़ा अपने नाम जोड़ा। यह उनका 117वां टी20 इंटरनेशनल था और वह ओवरऑल पांचवीं बार डक पर आउट हुए। लेकिन उनको कप्तान करते देख उनके ही नहीं भारतीय क्रिकेट फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई होगी।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: विराट कोहली गोल्डन डक का शिकार, 14 साल में पहली बार हुआ ऐसा

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ठोका 5वां शतक, बन गए दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

First published on: Jan 17, 2024 09:24 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola