IND vs AFG: रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में ठोका 5वां शतक, बन गए दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

Rohit Sharma 5th T20 International Century: रोहित शर्मा ने पहले दो मैचों में डक के बाद शतक लगाकर बेहतरीन वापसी की है।

Rohit Sharma Fifth T20 International Century Number 1 Batsman IND vs AFG 3rd T20

Rohit Sharma Fifth T20 International Century Number 1 Batsman (Image- News24)

Rohit Sharma 5th T20 International Century: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 14 महीने बाद वापसी की थी और पहले दो टी20 में उनका खाता नहीं खुला था। अब तीसरे टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हिटमैन ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपना पांचवां टी20 इंटरनेशनल का शतक जड़ा। वह अब इस मामले में फिर से दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। हाल ही में सूर्यकुमार यादव और ग्लेन मैक्सवेल उनके बराबर पहुंच गए थे। लेकिन अब एक बार फिर से हिटमैन टी20 इंटरनेशनल में सेंचुरी किंग बन गए हैं।

विज्ञापन

T20I में सबसे ज्यादा शतक

  1. रोहित शर्मा- 5
  2. सूर्यकुमार यादव-4
  3. ग्लेन मैक्सवेल-4
  4. बाबर आजम-3
  5. कॉलिन मुनरो- 3

विज्ञापन

अकेले दम पर टीम इंडिया को संभाला

इस मुकाबले की बात करें तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अकेले दम पर पारी को संभाला। उन्होंने 64 गेंदों पर शतक पूरा कर बेहतरीन पारी खेली। वह अब टी20 इंटरनेशनल में फिर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम इसके अलावा टेस्ट में 10 और वनडे में 31 शतक दर्ज हैं। उनके इंटरनेशनल करियर का 46वां शतक था। भारतीय टीम का स्कोर एक वक्त 22 रन पर चार विकेट था और रोहित ने अकेले दम पर पारी को संभाला और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

विज्ञापन

भारत के लिए सबसे बड़ी टी20 पारी

  • 126 नाबाद- शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद 2023
  • 123 नाबाद- रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया, गुवाहाटी 2023
  • 122 नाबाद- विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान, दुबई 2022
  • 121 नाबाद- रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु 2024

लंबे समय बाद आया टी20 शतक

रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में जहां नवंबर 2018 के बाद शतक लगाया है। वहीं टी20 में उन्होंने जनवरी 2019 के बाद शतक लगाया। यह उनके टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया। उन्होंने 69 गेंदों पर नाबाद 121 रनों की पारी खेली। इस पारी में रोहित ने 11 चौके और 8 छक्के लगाए। पांचवें विकेट के लिए उन्होंने रिंकू सिंह के साथ नाबाद 190 रनों की पार्टनरशिप की।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/Sports18/status/1747634201225253028

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ