U19 World Cup 2024: सेमीफाइनल में कब, किससे और कहां भिड़ेगी टीम इंडिया, क्या है पाकिस्तान का हाल?

U19 World Cup 2024 Semifinal: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने अपने पांचों मुकाबले जीते हैं। सुपर 6 के दोनों मैच जीतकर टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई।

U19 World Cup 2024 Team India Semifinal IND vs SA Match When And Where Pakistan Points Table

U19 World Cup 2024 Team India Semifinal IND vs SA Match When And Where Pakistan Points Table (Image- BCCI X)

विज्ञापन

U19 World Cup 2024 Semifinal: भारतीय टीम ने शुक्रवार को नेपाल के खिलाफ 132 रनों से लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। वहीं ग्रुप 2 से ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं कहीं ना कहीं यह भी तय है कि टीम इंडिया सुपर सिक्स के ग्रुप 1 में टॉप पर ही रहेगी। यानी उसका मुकाबला सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा। यानी इस पर मुहर शनिवार को लग जाएगी। अभी भी 99 प्रतिशत यह कंफर्म मान सकते हैं। अगर पाकिस्तान की बात करें तो उसको अपना सुपर सिक्स का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अगर यहां बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया तो मामला फंस जाएगा।

क्या होगा पाकिस्तान का हाल?

पाकिस्तान ने अगर बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज की तो उसको सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। वहीं अगर बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया तो दोनों के बराबर अंक हो जाएंगे। ऐसे में मामला नेट रनरेट पर फंसेगा। मौजूदा टेबल में पाकिस्तान का नेट रनरेट 1.064 है तो बांग्लादेश का नेट रनरेट 0.348 है। यानी खास अंतर नहीं है। अगर बांग्लादेश ने अच्छे से मैच जीता तो पाकिस्तान के लिए खतरा हो सकता है। अगर पाकिस्तान जीता तो उसका सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा। जबकि ग्रुप 1 में भारत टॉप पर ही रहने वाला है और उसका नेट रनरेट 3.460 है।

विज्ञापन

कब और कहां होगा भारत का मुकाबला?

आपको बता दें कि टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल 6 व 8 फरवरी को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल होगा ग्रुप 1 की टॉप टीम और ग्रुप 2 की दूसरे नंबर की टीम के बीच। यानी पहले सेमीफाइनल में 6 फरवरी को भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने होने वाली हैं। यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के बेनोनी में खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल भी इसी मैदान पर 8 फरवरी को होगा।

विज्ञापन

भारतीय टीम अजेय

उदय सहारन की अगुआई वाली भारतीय टीम अभी तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। टीम ने ग्रुप स्टेज में तीनों मैच जीते थे और बांग्लादेश, आयरलैंड व यूएसए को मात दी थी। उसके बाद सुपर सिक्स में टीम इंडिया ने पहले न्यूजीलैंड को हराया, उसके बाद नेपाल को मात दी। इस तरह अभी तक भारतीय टीम ने पांचों मुकाबले जीते हैं। अब असली टक्कर टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली है। भारत ने इससे पहले पांच अंडर 19 वर्ल्ड कप जीते हैं। अब देखना होगा कि टीम छठे टाइटल को जीत पाती है या नहीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ