शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से 'तलाक' के बाद रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में हासिल किया बड़ा मुकाम

Shoaib Malik Major Milestone T20 Cricket: शोएब मलिक ने जहां अपनी तीसरी शादी से सुर्खियां बटोरीं, उसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट में भी एक बड़ा कारनामा कर दिया।

Shoaib Malik 13 Thousand T20 Runs After Third Marriage Sana Javed Sania Mirza Divorce

Shoaib Malik 13 Thousand T20 Runs After Third Marriage Sana Javed Sania Mirza Divorce (Image- Social Media, X)

Shoaib Malik Major Milestone T20 Cricket: 20 जनवरी की सुबह से ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तीसरी शादी चर्चा में है। क्रिकेटर ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से अलग होकर पाक एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली। दिनभर शोएब मलिक की शादी, सानिया मिर्जा से उनका तलाक सबकुछ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मीडिया में अलग-अलग बातें हो रही थीं उसी बीच दिन ढलते-ढलते शोएब मलिक ने क्रिकेट के मैदान से भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। अपनी तीसरी शादी और सानिया मिर्जा से अलग होने के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

शोएब मलिक का बड़ा कारनामा

शोएब मलिक ने शनिवार सुबह ही अपनी शादी की तस्वीर शेयर की थी। वहीं दोपहर में वह बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए। यहां अपनी टीम फॉर्च्यून बारिशल के लिए उन्होंने उपयोगी योगदान दिया। साथ ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा भी किया। इस मैच से पहले उनके नाम 12993 टी20 रन दर्ज थे। इस मैच में नाबाद 17 रन बनाकर उन्होंने 13 हजार टी20 रनों का आंकड़ा पार किया। वह दुनिया के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने जिन्होंने 13 हजार रन बनाए। उनसे पहले सिर्फ क्रिस गेल ने ऐसा किया था।

विज्ञापन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  1. क्रिस गेल- 14562 रन
  2. शोएब मलिक- 13010 रन
  3. कीरोन पोलार्ड- 12454 रन
  4. विराट कोहली- 11994 रन
  5. एलेक्स हेल्स- 11807 रन
  6. डेविड वॉर्नर- 11745 रन
  7. एरोन फिंच- 11458 रन
  8. रोहित शर्मा- 11156 रन

https://twitter.com/neha_bisht12/status/1748613188709482917

विज्ञापन

तीसरी शादी के बाद चर्चा में शोएब

शोएब मलिक ने सना जावेद के साथ तीसरी शादी की है। इससे पहले उन्होंने आयशा सिद्दिकी और सानिया मिर्जा के साथ शादी की थी। आयशा से उन्होंने 2010 में तलाक लेकर सानिया मिर्जा से शादी की थी। अब उन्होंने सानिया से भी रास्ते जुदा कर लिए हैं। खबरों की मानें तो सानिया ने खुला के जरिए शोएब से अलग होने का फैसला किया। जबकि दोनों के अलग होने की खबरें पिछले एक-डेढ़ साल से आ रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ