NAM vs SL: 'नाम याद रखना...', सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर नामीबिया के कप्तान ने दिया जवाब

t20 worldf cup 2022 sachin tendulkar Gerhard Erasmus

t20 worldf cup 2022 sachin tendulkar Gerhard Erasmus

नई दिल्ली: T20 वर्ल्ड कप के पहले क्वालिफायर मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। इस मुकाबले में नामीबिया ने एशिया कप 2022 की चैंपियन श्रीलंका को 55 रनों से शिकस्त दी। इस आश्चर्यजनक जीत के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस इमोशनल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दुनियाभर में उनकी जीत की गूंज सुनाई दी। दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी उनकी शानदार जीत के मुरीद हो गए। तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा- नामीबिया ने आज क्रिकेट की दुनिया को बता दिया है- नाम याद रखना। सचिन के इस ट्वीट को दुनियाभर के प्रशंसकों की सराहना मिली। ऐसे में जब नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड को इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसका रिप्लाई कर कहा- नाम याद रखना।

विज्ञापन

सुपर 12 चरण के लिए क्वालिफाई करना चाहते हैं 

मैच के बाद प्रजेंटेशन समारोह में इरास्मस ने विशेष जीत के लिए अपने खिलाड़ियों की सराहना की लेकिन कहा कि टीम के दिमाग में एक बड़ा लक्ष्य है। उन्होंने कहा- “अविश्वसनीय यात्रा है। पिछला साल हमारे लिए एक विशेष अनुभव था। हमने एक शानदार जीत के साथ शुरुआत की है, लेकिन इस पूरे टूर्नामेंट में अभी भी बहुत काम करना है। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा है। उद्घाटन का दिन काफी खास रहा है, लेकिन हम यहां से किक करना चाहते हैं और सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करना चाहते हैं।

विज्ञापन

श्रीलंका को जीतना होगा मुकाबला 

नामीबिया का अगला मुकाबला 18 अक्टूबर को नीदरलैंड और इसके बाद 20 अक्टूबर को यूएई के खिलाफ होगा। वहीं श्रीलंका का अगला मुकाबला 18 अक्टूबर को यूएई और 20 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ होगा। श्रीलंका को अब हर हाल में अगला मुकाबला जीतना होगा, वर्ना उसके लिए विश्व कप की राह मुश्किल हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ