IND vs PAK: शाहीन अफरीदी को इस तरह कूटो, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित-राहुल को सचिन तेंदुलकर की टिप्स

T20 World Cup 2022 ind vs pak shaheen afridi sachin tendulkar

T20 World Cup 2022 ind vs pak shaheen afridi sachin tendulkar

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच रविवार को 1.30 बजे से T20 World Cup 2022 का महामुकाबला खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मैच के लिए दोनों टीमें जी-जान से तैयारियों में जुटी हैं। शनिवार को मेलबर्न स्टेडियम में टीम इंडिया ने प्रैक्ट्सि की।

विज्ञापन

हालांकि टीम इंडिया के लिए पिछले वर्ल्ड कप में चुनौती बनकर साबित हुए शाहीन अफरीदी मैदान पर लौटने के लिए तैयार हैं। पिछले वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली को शाहीन ने ही शिकार बनाया था। हालांकि क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने इस मैच से पहले टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खास टिप्स शेयर की हैं।

विज्ञापन

सचिन ने कहा कि शाहीन शाह अफरीदी दुनिया के प्रमुख सफेद गेंद के गेंदबाजों में से एक हैं। भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें स्ट्रेट (सीधे) खेलने की कोशिश करने की जरूरत है।

https://twitter.com/BCCI/status/1583826460267073538

विज्ञापन

शाहीन अटैकिंग बॉलर है 

पीटीआई के साथ बातचीत में सचिन ने यह पूछे जाने पर कि अगर वह अपने खेल के दिनों में शाहीन के कैलिबर का सामना करते तो क्या करते, तेंदुलकर हंसे और कहा: “मैंने अपना दिमाग इस तरह नहीं रखा है क्योंकि मुझे पता है कि मैं उसका सामना नहीं करूंगा।” लेकिन इसके बाद सचिन ने कहा- शाहीन एक अटैकिंग बॉलर है और उसे विकेट चटकाना पसंद है।

https://twitter.com/BCCI/status/1583747082405687297

विज्ञापन

‘वी’ के दायरे के भीतर खेलो 

तेंदुलकर ने कहा- वह गेंद को ऊपर उठाता है और स्विंग करने के लिए खुद को बैक करता है। वह अपनी गति से बल्लेबाजों को हवा में और पिच के बाहर हराने की क्षमता रखता है। इसलिए उनके साथ रणनीति स्ट्रेट और ‘वी’ के दायरे के भीतर खेलने की होनी चाहिए। तेंदुलकर कहना चाहते हैं ​कि भारतीय बल्लेबाजों को उन्हें मिडऑन और मिडऑन के दायरे में ठोकना चाहिए। उनकी विकेट पर आती बॉल्स पर यदि स्ट्रेट और V के दायरे में शॉट लगाए जाएं तो यह काफी प्रभावी होगा।

ये है शाहीन की खूबी 

शाहीन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह गति में कोई बदलाव न करते हुए भी अपनी लाइन में रखने के लिए विकेट हासिल करते हैं। उनके पास एक अच्छी शॉर्ट गेंद भी है जो बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर सकती है और उन्हें एलबीडब्ल्यू के लिए बीट कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ