T20 World Cup 2022 'फील्डर है या पक्षी'...मैदान पर उड़ा और पकड़ लिया अविश्वसनीय कैच...देखें VIDEO

T20 World Cup 2022 dangerous caught bye Loftie-Eaton while flying in air

T20 World Cup 2022 dangerous caught bye Loftie-Eaton while flying in air

T20 World Cup 2022: टी 20 विश्व कप 2022 का आगाज आज से हो गया है। पहले मुकाबले में श्रीलंका को नामीबिया ने 55 रनों से हराकर सभी को चौंका दिया है। क्योंकि कुछ वक्त पहले ही एशिया कप जीतने वाली श्रीलंका ने सोचा भी नहीं होगा कि नामीबिया पहले ही मैच में उसका ऐसा हाल कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

55 रनों की बड़ी जीत के साथ नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपने सफर का ऐतिहासिक आगाज किया है। इस मैच में नमीबिया ने पहले बल्ले और फिर गेंद के साथ शानदार खेल दिखाया। पहले मैच के दौरान कई रिकॉर्ड भी बने। कुछ ऐसे मोमेंट भी सामने आए, जो हमेशा याद रखे जाएंगे।

विज्ञापन

श्रीलंका का पारी के 13 ओवर में एक ऐसा कैच लपका गया जो बेहद मुश्किल था, लेकिन Jan Nicol Loftie-Eaton नाम के प्लेयर ने इसे हवा में डाइव लगाकर आसान बना दिया। इस कैच को देख सभी हैरान हो रहे हैं।

विज्ञापन

हवा में डाइव लगाकर पकड़ा कैच

दरअसल, नामीबिया के स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज़ ने वानिंद हसरंगा को गुड लेंथ की बॉल दी, जिसे उन्होंने छक्के के लिए भेजना चाहा और जोर से बल्ला भी घुमाया, गेंद काफी ऊंची गई और डीप मिड विकेट पर कैच उठा। गेंद को देख फुर्ती से दौड़ रहे an Nicol Loftie-Eaton ने खतरनाक डाइव लगा और अद्भुत कैच लपक लिया। इस तरह वानिंदु हसरंगा को पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ