यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया में मिलना चाहिए मौका, सुनील गावस्कर ने गिनाए ये तर्क

WTC Final 2023 Yashasvi Jaiswal
विज्ञापन

नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन कर दंग कर रहे हैं। आईपीएल सेंचुरी ठोक 20 साल के जायसवाल दिग्गज क्रिकेटरों को मुरीद बना चुके हैं। उन्होंने 13 मैचों में 166.18 की शानदार स्ट्राइक रेट से 575 रन बनाए हैं। कई प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों ने यशस्वी को भारतीय टीम में शामिल करने की अपील की है। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का भी मानना ​​है कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को फॉर्म में रहते हुए भारत की कैप मिलनी चाहिए।

सुनील गावस्कर ने दिए ये तर्क

गावस्कर ने तर्क दिया कि बल्लेबाज में आत्मविश्वास है। यशस्वी भारत के लिए भी ऐसा ही प्रदर्शन कर सकता है, क्योंकि वह सही मानसिकता में है। उन्होंने कहा- अगर कोई बल्लेबाज टी20 में 20-25 गेंदों में 40-50 रन बना लेता है, तो उसने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अगर वह सलामी बल्लेबाज है तो आप चाहेंगे कि वह 15 ओवर खेले। यदि वह एक समय तक शतक बना लेता है, तो आपकी टीम का टोटल आसानी से 190-200 का आंकड़ा पार कर जाएगा। इसलिए यशस्वी ने इस सीजन में जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उससे मुझे काफी खुशी हुई है। वह एक तकनीकी बल्लेबाज भी है।

Advertisment

वह तैयार है और उसे मौका दिया जाना चाहिए

गावस्कर ने आगे कहा- मुझे लगता है कि वह तैयार है और उसे मौका दिया जाना चाहिए। जब कोई खिलाड़ी फॉर्म में होता है और फिर उसे मौका मिलता है तो उसका आत्मविश्वास भी आसमान छूता है। विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू में अगर समय पर आपकी फॉर्म अच्छी नहीं होती है तो आपका शक बढ़ जाता है। इसलिए उस समय फॉर्म में रहना महत्वपूर्ण है। जायसवाल वर्तमान में सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, वह केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (702) और गुजरात टाइटन्स के स्टार ओपनर शुभमन गिल (576) से पीछे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ