सैमसन या राहुल नहीं, विश्व कप के लिए सौरव गांगुली ने इस विकेटकीपर को बताया विकल्प, जानिए दादा को किस पर भरोसा
Edited By Arpit Pandey

sourav ganguly support ishaan kishan
Edited By Arpit Pandey

sourav ganguly support ishaan kishan
World Cup: एशिया कप के बाद टीम इंडिया विश्वकप की तैयारियों में जुट जाएगी। ऐसे में एशिया कप टीम को जज करने का सबसे बढ़िया प्लेटफॉर्म होगा। खास बात यह है कि विश्वकप में टीम इंडिया के लिए परफेक्ट विकेटकीपर कौन होगा। इसको लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति हैं। क्योंकि टीम इंडिया में अब तक कई खिलाड़ियों का प्रयोग हो चुका है। लेकिन अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक युवा खिलाड़ी को विश्वकप में विकेटकीपिंग के लिए परफेक्ट बताया है।
दरअसल, सौरव गांगुली ने केएल राहुल या संजू सैमसन पर नहीं बल्कि युवा बल्लेबाज ईशान किशन को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में चुना है। क्योंकि ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद टीम इंडिया से बाहर हैं। ऐसे में दादा का मानना है कि किशन विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में सही विकल्प होंगे। बता दें कि विश्वकप के लिए भारत के पास संजू सैमसन, ईशान किशन और केएल राहुल ही बड़ा विकल्प विकेटकीपिंग के लिए नजर आ रहे हैं।
सौरव गांगुली ने कहा कि वह विश्वकप में विकेटकीपिंग के लिए ईशान किशन को चुनेंगे। क्योंकि तेज तर्रार बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है। हालांकि उन्होंने केएल राहुल की भी बात कही। दादा ने कहा कि विश्वकप के लिए ईशान किशन और केएल राहुल ही कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ के दिमाग में होंगे। लेकिन मुझे ईशान किशन ज्यादा पसंद है, क्योंकि वह खेल की शुरुआत भी करते हैं, जो अच्छी बात है। दादा ने विश्वकप में अनुभव और नए खिलाड़ियों को कॉम्बिनेशन बनाने की सलाह दी है।
दादा ने कहा कि विश्वकप में यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और ईशान किशन जा सकते हैं। क्योंकि यह युवा खिलाड़ी बिल्कुल निडर होकर खेलसकते हैं। इसके अलावा हमारे पास अच्छे अनुभवी खिलाड़ी भी है। ऐसे में राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के पास बहुत सारे विकल्प मौजूद रहेंगे विश्वकप के लिए। ऐसे में सर्वश्रेष्ट प्लेइंग इलेवन चुनना उनका सबसे बड़ा काम है। बता दें कि ईशान किशन ने हाल फिलहाल में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। जबकि वह अब तीनों फॉर्मेट में अब खेल रहे हैं।
ये भी देखें: World Cup 2023: विजेता को लेकर हुई सबसे बड़ी भविष्यवाणी, ने पांच टीमों का नाम सामने आया
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: