नई दिल्ली: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रविवार सुबह 9.30 बजे से गॉल में खेले जाने वाले पहले टेस्ट पर बारिश का साया पड़ चुका है। जानकारी के अनुसार, पहले टेस्ट मैच के सभी पांच दिन बारिश से प्रभावित रहेंगे। हालांकि 18 जुलाई को मौसम थोड़ा साफ रह सकता है।

सभी पांच दिनों में भारी बारिश और तूफान की आशंका

गॉल में मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, टेस्ट श्रृंखला के शुरुआती मैच के सभी पांच दिनों में भारी बारिश और तूफान की आशंका है। दोनों टीमें तीसरे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र में अपना अभियान शुरू करेंगी। पिछले चैंपियनशिप में श्रीलंका ने फाइनल में खेलने का मौका गंवा दिया। वे इस साल मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट आखिरी गेंद पर हार गए थे। इस दौरे पर पाकिस्तान ने श्रीलंका प्रेसीडेंट XI के खिलाफ अभ्यास मैच ड्रॉ खेला। अभ्यास मैच में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। शाहीन शाह अफरीदी और हसन अली ने शानदार गेंदबाजी की।

विज्ञापन

बाबर आजम ने दिया बयान 

टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर पर काबिज बाबर आजम ने कहा है कि टीम सही कदम उठा रही है। उन्होंने मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद की भी प्रशंसा की जिन्होंने 2022 में मुल्तान में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में 11 विकेट लिए थे। बाबर आजम ने कहा, “रेड-बॉल प्रारूप में वापस आने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। सभी की निगाहें गॉल टेस्ट पर हैं। हम चुनौती के लिए तैयार हैं।” उन्होंने कहा, “हम एक समय में एक कदम उठा रहे हैं, लेकिन हम सभी प्रारूपों में एक समान रहना होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

गॉल टेस्ट की एक सकारात्मक बात यह है कि हमारे 13 खिलाड़ी 12 महीने पहले यहां थे। अबरार अहमद हमारे संयोजन में अच्छा विकल्प है। मुझे यकीन है कि यह दौरा उनके लिए सीखने का अच्छा मौका होगा क्योंकि हमें उनसे काफी उम्मीदें हैं।”

विज्ञापन

पाकिस्तान की स्क्वाड:

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद

श्रीलंका की स्क्वाड:

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), निशान मदुश्का, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, धनंजय डी सिल्वा, पथुम निसांका, सदीरा समाराविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, प्रवीण जयविक्रमा, कासुन राजिथा, दिलशान मदुशंका, विश्वा फर्नांडो, लक्षिता मनसिंघे

विज्ञापन

शेड्यूल 

16-20 जुलाई – गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पहला टेस्ट

24-28 जुलाई – सिंघली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो में दूसरा टेस्ट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ