'शुभमन गिल की सारा तेंदुलकर से होगी शादी'! क्रिकेटर के इंटरव्यू Video ने मचा दी हलचल

Shubman Gill-Sara Tendulkar: सारा अली खान ने शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर पर बयान दिया था। अब दोनों की शादी पर एक क्रिकेटर का इंटरव्यू आया है।

Shubman Gill Sara Tendulkar Marriage Disclosure UAE Cricketer Chirag Suri Interview Video Viral

Shubman Gill Sara Tendulkar Marriage Disclosure UAE Cricketer Chirag Suri (Image Credit- Social Media, Edited By- News 24)

Shubman Gill-Sara Tendulkar: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर को अक्सर सोशल मीडिया पर रिलेट किया जाता है। दोनों को लेकर कई अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भी जब सारा पुणे में बांग्लादेश और मुंबई में श्रीलंका का भारत के खिलाफ मैच देखने पहुंची, उस दौरान भी शुभमन के शॉट पर सारा के रिएक्शन जैसी कई बातें सामने आ रही थीं। इसी बीच अब यूएई के एक क्रिकेटर ने इंटरव्यू में दोनों की शादी की बात कहकर हलचल मचा दी है। अभी सारा और शुभमन की डीपफेक फोटो पर चर्चा खत्म नहीं हुई थी कि इस प्लेयर के इंटरव्यू वीडियो ने सनसनी मचा दी।

विज्ञापन

यूएई के क्रिकेटर का वीडियो वायरल

यह इंटरव्यू वीडियो है यूएई के क्रिकेटर चिराग सूरी का। हालांकि, यह कब का वीडियो है यह साफ नहीं हो पाया है। पर पिछले एक-दो दिनों से इंस्टाग्राम का यह वीडियो काफी चर्चा में है। इस वीडियो में क्रिकेटर ने साफ कह दिया है कि, शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर रिलेशनशिप में हैं। इतना ही नहीं चिराग ने यह भी कह दिया कि, दोनों शादी भी करेंगे। हालांकि, ऐसा कभी भी दोनों की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। यहां तक कि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी साफतौर पर बोले भी नहीं हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/CzRyX5-S3Pu/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

दरअसल यह पूरा वीडियो किसी इंटरव्यू का है। इस दौरान चिराग सूरी से होस्ट द्वारा पूछा जाता है कि कौन सा अगला क्रिकेटर होगा जो शादी करेगा, इस पर वह बोलते हैं कि ‘शुभमन गिल…उनकी गर्लफ्रेंड है, सारा…सचिन तेंदुलकर की बेटी।’ चिराग ने आगे यह भी कहा कि,’आप जितना किसी चीज से दूर रहना चाहते हैं वो उतना ही नजदीक आती जाती है, ऐसा ही इन दोनों के साथ हो रहा है।’ चिराग सूरी के इस इंटरव्यू वीडियो पर कुछ कमेंट आए जिसमें कहा गया कि वीडियो काफी पुराना है।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/CzZeyghr1_v/

शुभमन गिल ने किया अनफॉलो!

कुछ लोगों ने ऐसे भी कमेंट किए कि चिराग और गिल एक दूसरे को फॉलो करते थे और वह दोस्त हैं। लेकिन उनके इंटरव्यू के बाद गिल ने उन्हें अनफॉलो कर दिया। चिराग सूरी यूएई के नामी क्रिकेटर रहे हैं। वह 37 वनडे और 31 टी20 इंटरनेशनल टीम के साथ खेल चुके हैं। उन्होंने 946 रन वनडे में और 819 रन टी20 इंटरनेशनल में बनाए हैं। जहां वर्ल्ड कप के बीच शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर के चर्चे थम नहीं रहे थे, अब इस वीडियो ने उन्हें और हाइप दे दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ