टीम इंडिया के लिए 'गुड न्यूज', ऋषभ पंत की कमबैक करने की तारीख पर आया बड़ा अपडेट

Rishabh Pant Comeback Date: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी को लेकर सौरव गांगुली ने बड़ा अपडेट दिया है।

Rishabh Pant Comeback Date Sourav Ganguly Gives Update Delhi Capitals Team India Good News

Rishabh Pant Comeback Date Sourav Ganguly Gives Update Delhi Capitals Team India Good News

Rishabh Pant Comeback Date: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल 31 दिसंबर को भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उसके बाद से वह क्रिकेट से दूर हैं। उनके घुटने की सर्जरी भी हुई थी। इसी साल जून-जुलाई से पंत ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में भी ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। अब पंत ने मैदान पर वापसी कर ली है और कई मौकों पर वह प्रैक्टिस करते भी नजर आए हैं। गुरुवार को भी उनका एक वीडियो नजर आया था। अब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के मेंटोर व डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने पंत की वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने दिया अपडेट?

न्यूज 24 स्पोर्ट्स के द्वारा यूट्यूब पर जारी जानकारी के मुताबिक, सौरव गांगुली ने कहा है कि ‘ऋषभ पंत आईपीएल के अगले सीजन में जरूर खेलेंगे। फिलहाल वह प्रैक्टिस नहीं कर रहे हैं लेकिन आईपीएल 2024 से पहले होने वाले ऑक्शन में उनसे चर्चा हुई है। वो टीम के कप्तान हैं और अगला सीजन खेलते हुए भी नजर आएंगे।’ ये बात तो आईपीएल की हो गई है लेकिन सवाल यह भी है कि टीम इंडिया में पंत की वापसी कब हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वर्ल्ड कप खेलेंगे पंत?

कुछ वक्त पहले तक ऐसी जानकारी सामने आ रही थीं कि दिसंबर में साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान ऋषभ पंत की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है कि वह टीम इंडिया में कब वापसी करेंगे। पर इतना साफ है कि अगर पंत आईपीएल के लिए फिट हैं तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी वह खेल सकते हैं। क्योंकि यह वर्ल्ड कप जून में यूएसए व वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होगा।

विज्ञापन

अभी पंत की वापसी को लेकर टीम मैनेजमेंट या बीसीसीआई की तरफ से किसी ऑफिशियल अपडेट का इंतजार है। इन दिनों पंत कोलकाता में मौजूद हैं जहां पर वह सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग की देखरेख में वापसी के लिए तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ