9 छक्के 11 चौके...टीम इंडिया के ओपनर ने ठोका तूफानी शतक...कूट डाले 126 रन, देखें VIDEO

Shubman Gill hits quick century 126 run Karnataka vs Punjab

Shubman Gill hits quick century 126 run Karnataka vs Punjab

Shubman Gill: सैयद मुश्ताक अली ट्राफी 2022 में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का तूफान आया है। उन्होंने पंजाब की टीम से खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ 126 रनों की तूफानी पारी खेली। इस ताबड़तोड़ शतक में उन्होंने 9 छक्के और 11 चौके कूट डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1587339035264962560?s=20&t=kHkUYLtTX6t6BvwVJnLJhA

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के पहले क्वाटर फाइनल में शुभमन गिल ने यह धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने कुल 55 गेंदों का सामना किया और 126 रन बना डाले। वह पारी की शुरुआत करने आए थे। पहले उन्होंने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन आंखें जमाने के बाद उन्होंने गियर बदला और मैदान के हर कौने में शॉट खेले।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1587337798398267393?s=20&t=kHkUYLtTX6t6BvwVJnLJhA

कर्नाटक को बनाने होंगे 226 रन

इस मैच में कर्नाटक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 225 रन बना दिए हैं। अब अगर कर्नाटक को यह मैच जीतना है तो उसे 226 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिला है मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज में मौका मिला है। भारतीय टीम टी 20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 3 टी 20 और इतने ही वनडे मैच खेलेगी।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ