शुभमन गिल के शतक से बेहद खुश विराट कोहली ने दी खास सलाह, बोले- 'आगे बढ़ो और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करो'
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

IPL 2023, GT vs SRH : भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। आईपीएल 2023 में सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में शुभमन गिल ने अपना आईपीएल का पहला शतक जड़ा। इसके बाद उनकी तारीफ करने वालों का तांता लग गया। इसमें विराट कोहली ने भी अपना नाम शामिल किया।
विराट कोहली हमेशा से युवाओं को सपोर्ट करते हैं और उनकी तारीफ करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। शुभमन गिल के शतक के बाद उन्होंने मंगलवार सुबह इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई। विराट ने शुभमन गिल को अगली जनरेशन का सितारा बताया। कोहली ने इंस्टा स्टोरी में गिल को टैग करते हुए लिखा, “वहां क्षमता है तो वहां फिर गिल है। आगे बढ़ो और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करो। भगवान आपका भला करे शुभमन गिल।”

Virat Kohli instagram story
बता दें कि शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में 576 रन बनाए हैं। गिल ने इस दौरान एक शतक भी जड़ा है। जो कि सोमवार को हैदराबाद के खिलाफ आया। वे गुजरात टाइटंस के लिए 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस से रिद्धिमान साहा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद गिल और साई सुदर्शन (47) ने 147 रन की साझेदारी की। गिल ने शतक लगाकर टीम को 189 के स्कोर तक पहुंचाया। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार ने 5 विकेट (5/30) लिए।
जवाब में एसआरएच ने पॉवरप्ले के बाद 45 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। मुश्किल घड़ी में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक (64) लगाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हैदराबाद 20 ओवर में सिर्फ 154 रन ही बना सकी और हार गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: