खुशखबरी! ओलंपिक में भी अब देखने को मिलेगा क्रिकेट का मजा, IOC अध्यक्ष ने लगाई मुहर

वर्ल्ड कप 2023 के बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। क्रिकेट का मजा अब ओलंपिक में भी देखने को मिलेगी

Olympic cricket in Olympic IOC President Thomas Bach Cricket

Cricket in Olympic

विज्ञापन

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप 2023 के बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। क्रिकेट का मजा अब ओलंपिक में भी देखने को मिलेगा। इसकी पुष्टि शुक्रवार को आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाच ने की है। बाच न बात करते हुए कहा, ‘लॉस एंजिल्स 2028 कार्यक्रम से संबंधित आईओसी को तीन महत्वपूर्ण निर्णय लेने थे। सबसे पहले, यह लॉस एंजिल्स आयोजन समिति थी जिसने पांच नए खेल शुरू करने का प्रस्ताव रखा था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। यह खेल हैं क्रिकेट, बेसबॉल, सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल और स्क्वैश।’

टी20 फॉर्मेट में होगा मुकाबला:

विज्ञापन

ऐसा नहीं है कि ओलंपिक में क्रिकेट को पहली बार शामिल किया जा रहा है। साल 1900 में क्रिकेट ओलंपिक खेल का हिस्सा था, लेकिन इस साल के बाद दोबारा आयोजित नहीं हुआ। अब करीब 128 साल बाद एक बार फिर क्रिकेट की ओलंपिक में वापसी हुई है। लॉस एंजिल्स 2028 में यह टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

#WATCH | Mumbai: “With regard to the sports program of Los Angeles 28 the IOC had to take three decisions. First, it was the Los Angeles Organising Committee to introduce five new sports. These five sports are cricket, baseball, softball, flag football & squash,” says IOC… pic.twitter.com/EMyepbKCbX

— ANI (@ANI) October 13, 2023

विज्ञापन

एशियाई खेलों में रहा भारतीय टीम का जलवा:

विज्ञापन

हाल ही में एशियाई खेलों का आयोजन चीन में हुआ था। यहां देश की पुरुष एवं महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। यहां देश की दोनों टीमें उम्दा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करने में कामयाब हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ