World Cup 2023: मैच से पहले आलोचना झेलने वाला खिलाड़ी बना 'बेस्ट फील्डर', मेडल पाकर हुआ गदगद

ODI World Cup 2023: भारतीय टीम की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ काफी शानदार फील्डिंग देखने को मिली। अब इस खिलाड़ी को बेस्ट फील्डिंग के लिए मेडल मिला है।

shreyas iyer wins medal best fielding icc ODI World Cup 2023

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 में 2 नवंबर को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में जहां श्रीलंका की तरफ से बेहद खराब फील्डिंग देखने को मिली तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने जबरदस्त फील्डिंग की। मैच के दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने कई मुश्किल कैच भी पकड़े। वहीं हर मैच की तरह इस मैच के बाद भी भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप द्वारा बेस्ट फील्डिंग के लिए मेडल दिया गया। जिसका वीडियो ड्रेसिंग रूम से सामने आया है।

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर बने बेस्ट फील्डर

श्रीलंका के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में अय्यर ने 56 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके बाद फील्डिंग में भी श्रेयस ने कमाल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान अय्यर स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और मोहम्मद सिराज की गेंद पर एक बेहद ही शानदार कैच भी पकड़ा। जिसके बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में श्रेयस अय्यर को बेस्ट फील्डिंग के लिए मेडल दिया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

खास बात ये रही कि, मेडल की घोषणा मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वीडियो के जरिए की। ड्रेसिंग रूम में पहले टीम के फील्डिंग कोच ने सभी खिलाड़ियों की तारीफ की उसके बाद मेडल की घोषणा के लिए टीवी ऑन किया। क्योंकि वीडियो के जरिए सचिन तेंदुलकर को बेस्ट फील्डर की घोषणा करनी थी। उसके बाद केएल राहुल ने अपने हाथों से श्रेयस अय्यर को मेडल पहनाया।

विज्ञापन

भारत ने 302 रनों से जीता मैच

भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकाबला मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 358 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गिल 92 रन, विराट कोहली 88 रन और श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की पारी खेली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने महज 55 रनों के स्कोर पर ही श्रीलंका की पूरी टीम को ढेर कर दिया।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ