नई दिल्ली: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर IPL 2023 और जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। श्रेयस ने अपनी पीठ की सर्जरी करवाने का फैसला लिया है। वह पिछले कुछ दिनों से इसे टाल रहे थे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के मुताबिक, आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्णकालिक कप्तान अय्यर सर्जरी के लिए विदेश यात्रा करेंगे। वहीं ट्रेनिंग शुरू करने से पहले उनके कम से कम तीन महीने के लिए बाहर रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया और KKR को बड़ा झटका

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ टीम इंडिया के लिए ये बड़ा झटका साबित होगा। श्रेयस के लौटने की उम्मीद केकेआर के कोच चंद्रकांत पंडित ने भी की थी। खुद अय्यर भी चाहते थे कि वे WTC फाइनल खेलें, इसके लिए वे पिछले दिनों नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) भी गए थे, लेकिन आखिरकार उन्होंने चोट से जूझने के बजाय इससे निजात पाने का फैसला ले लिया है।

इंजेक्शन भी दिए गए थे

श्रेयस को बार-बार होने वाली पीठ की चोट की वजह से पहले पिछले महीने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट से बाहर  कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से भी बाहर कर दिया गया। इससे पहले उन्हें भारत के बांग्लादेश दौरे के बाद दिसंबर में इसी चोट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023, PBKS vs RR: पंजाब और राजस्थान के बीच दिखेगी कांटे की टक्कर, घर बैठे ऐसे देखें लाइव

दोनों बार उन्हें पीठ के निचले हिस्से में सूजन महसूस हुई, जोकि रीढ़ की एक डिस्क में उभार के कारण हुआ था। यह भी पता चला है कि उन्हें पीठ में दर्द को सुन्न करने के लिए इंजेक्शन दिए गए थे। नीतीश राणा को आईपीएल 2023 से पहले अय्यर की जगह नाइट राइडर्स का अंतरिम कप्तान बनाया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ