World Cup 2023: ‘कोहली और राहुल क्या करते हैं...,’ बाबर आजम को नसीहत देते हुए शाहिद अफरीदी ने ऐसा क्यों कहा

ODI World Cup 2023: पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को पूर्व कप्तान ने नसीहत देते हुए कहा कि, विराट-राहुल से कुछ सीखों।

shahid afridi to babar azam doesnt give match winners virat kohli kl rahul ODI World Cup 2023

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप 2023 अब धीरे-धीरे सेमीफाइनल की तरफ बढ़ रहा है टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। लगातार चार मैच हारने के बाद पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया था।

विज्ञापन

जिसके बाद पाक टीम ने अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि टीम के कप्तान बाबर आजम ने इस टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले बाबर आजम को लेकर बड़ी-बड़ी बाते हो रही थी लेकिन उसके अनुरूप बाबर का प्रदर्शन नहीं रहा हैं।

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने लगाई बाबर की क्लास

बाबर की खराब फॉर्म के चलते अब खुद उनकी टीम के पूर्व खिलाड़ी सवाल खड़ा करने लगे हैं। हाल ही में टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को विराट कोहली और केएल राहुल से सीख लेने की सलाह दी है। एक पाकिस्तानी टीवी शो में बोलते हुए शाहिद अफरीदी ने कहा कि, “बाबर आजम का रन करना अलग चीज है लेकिन बाबर आजम के स्कोर से मैच जीतना अलग है। विराट कोहली, केएल राहुल क्या करते हैं? वो अपने रन भी करते हैं, गेंदें भी खेलते हैं और अपनी टीम को जिताते भी हैं। बाबर को विराट कोहली और केएल राहुल से सीख लेनी चाहिए, जो सुनिश्चित करते हैं कि वे मैच खत्म करने के लिए अंत तक बल्लेबाजी करेंगे।”

विज्ञापन

जिस दिन बाबर ने बनाए 50 रन तब हारा पाकिस्तान

इस विश्व कप में देखा गया है कि, जिस दिन पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए है उस दिन पाक टीम मैच हारी है। बाबर ने भारत, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाए है और ये तीनों ही मैच पाकिस्तान ने हारे है।

विज्ञापन

पाकिस्तान को इस टूर्नामेटं में जीत नीदरलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मिली है। अब पाकिस्तान के अब दो लीग मैच बचें है अगर उसको सेमीफाइनल में पहुंचना है तो टीम को ये दोनों मुकाबले बड़े अंतराल से जीतने होंगे। पाक टीम के अगले मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के साथ होने वाले है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ