Shaheen Afridi Marriage: कितनी पढ़ी-लिखी हैं शाहिद अफरीदी की लाड़ली अंशा, जानिए

Shaheen Afridi Marriage Shahid Afridi ansha afridi education

Shaheen Afridi Marriage Shahid Afridi ansha afridi education

विज्ञापन

नई दिल्ली: क्रिकेट जगत में इन दिनों शादियों की धूम है। भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद एक और क्रिकेटर ने शादी कर ली है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शुक्रवार को दिग्गज क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शादी के बंधन में बंध गए। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने कराची में शादी की। शादी समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रही हैं।

कौन हैं शाहीन अफरीदी की पत्नी अंशा?

अंशा पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी हैं। वह यूके से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। शाहीन ने पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह उससे शादी करना चाहते थे। उन्हें पहली ही नजर में अंशा अफरीदी पसंद आ गईं थीं। शाहीन के परिवार ने शाहिद के परिवार के साथ शादी की बातचीत शुरू की थी। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने इसे स्वीकार कर लिया। पिछले साल अंशा और शाहीन अफरीदी ने दोनों परिवारों की मौजूदगी में एक करीबी समारोह में सगाई की। कराची में शुक्रवार 3 फरवरी को आयोजित निकाह की रस्म में कप्तान बाबर आजम समेत पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी शामिल हुए।

विज्ञापन

विज्ञापन

https://twitter.com/SuMra_Tweetss/status/1621764786357682178

विज्ञापन

पांच बेटियों के पिता हैं शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी पांच बेटियों के पिता हैं। शाहिद के घर महीनेभर के दौरान ही ये दूसरी शादी थी। सबसे बड़ी बेटी अक्सा अफरीदी की 30 दिसंबर को शादी हुई थी। शाहिद की दूसरी बेटी और शाहिद अफरीदी शुक्रवार 3 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए।

विज्ञापन

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ