ग्लेन मैक्सवेल की ऐतिहासिक पारी ने सचिन तेंदुलकर को बना लिया मुरीद, 24 घंटे में दो बार की तारीफ

Sachin Tendulkar praised Glenn Maxwell no footwork: ग्लेन मैक्सवेल की पारी ने सचिन तेंदुलकर के अंदर का क्रिकेटर जगा दिया है।

Sachin Tendulkar praised no footwork Glenn Maxwell historic inning

Sachin Tendulkar praised no footwork Glenn Maxwell historic inning

विज्ञापन

Sachin Tendulkar praised Glenn Maxwell no footwork: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुंबई में खेले गए वर्ल्ड कप के मुकाबले में वो कारनामा किया, जिसे फैंस ने बरसों से नहीं देखा था। ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट आउट होने के बाद मैक्सवेल मैदान पर योद्धा की तरह लड़ते रहे। इस दौरान उनके पैर में चोट भी लगी, लेकिन वे लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी करते रहे और आखिरकार नाबाद 201 रन बनाकर अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिला दी।

मैक्सवेल इस दौरान खड़े-खड़े छक्के ठोकते नजर आए। उनकी शानदार पारी पर दुनियाभर से प्रशंसा मिल रही है, लेकिन महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तो इतने मुरीद हो गए कि बार-बार उनकी तारीफ कर रहे हैं। मैक्सवेल की पारी ने तेंदुलकर के अंदर का क्रिकेटर जगा दिया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर 2 बार तारीफ की है।

Advertisment

जीवन और क्रिकेट में कई समानताएं

तेंदुलकर ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट कर लिखा- जीवन और क्रिकेट में कई समानताएं हैं। कभी-कभी एक झरने की तरह, जो आपको पीछे खींचता है वही आपको आगे बढ़ाता है। कल के खेल के दौरान ग्लेन मैक्सवेल की ऐंठन ने उनके फुटवर्क को बाधित कर दिया। उन्हें क्रीज पर टिके रहना था, लेकिन इससे उन्हें अपने दिमाग को स्थिर रखने, गेंद को करीब से देखने और अपने हाथ-आंख के तालमेल से असाधारण बैट-स्पीड के साथ काम करने में मदद मिली।

तेंदुलकर ने आगे फुटवर्क पर बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा- खेल के विभिन्न फॉर्मेट और स्टेज में अलग-अलग फुटवर्क की आवश्यकता होती है… और कभी-कभी फुटवर्क का ना होना भी महान फुटवर्क बन जाता है।

विज्ञापन

मेरे जीवन में देखी गई सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी

इससे पहले तेंदुलकर ने मंगलवार को मैच खत्म होने के बाद इब्राहिम जादरान और ग्लेन मैक्सवेल की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा- इब्राहिम जादरान की एक अद्भुत दस्तक। अफगानिस्तान को अच्छी स्थिति में लाना। उन्होंने दूसरे हाफ में अच्छी शुरुआत की और 70 ओवरों तक अच्छा क्रिकेट खेला, लेकिन आखिरी 25 ओवरों में ग्लेन मैक्सवेल ने अच्छा क्रिकेट खेला। अधिकतम दबाव से अधिकतम प्रदर्शन तक! यह मेरे जीवन में देखी गई सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी है। बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने जीत के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ