---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SA vs NED: What A Shot! नीदरलैंड के बल्लेबाज ने ईजाद किया नया शॉट, अपर कट हेलीकॉप्टर देख गेंदबाज भी दंग, देखें वीडियो

Roelof van der Merwe Upper Cut Helicopter Six SA vs NED: नीदरलैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज ने ऐसा शॉट लगाया कि गेंदबाज का भी सिर चकरा गया।

---विज्ञापन---

Roelof van der Merwe Upper Cut Helicopter Six SA vs NED: भारत में चल रहे वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच चरम पर है। मंगलवार को नीदरलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 15वें मुकाबले में नीदरलैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज ने ऐसा शॉट लगाया कि गेंदबाज का भी सिर चकरा गया। ये शॉट नौवें नंबर पर उतरे रूलोफ वैन डेर मेरवे ने 35वें ओवर में लगाया।

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली तो मेरवे ने इस पर आक्रामक शॉट खेलकर चौका ठोक डाला। इसके बाद अगली गेंद पर एक बार फिर मेरवे ने बल्ले का मुंह खोला और चौका जड़ दिया। अगली गेंद खाली गई, फिर बारी पांचवीं गेंद की आई।

---विज्ञापन---

कोएट्जी ने इस बॉल को पहले ही पिच करा दिया। जिससे यह एक्स्ट्रा बाउंस लेते हुए बल्लेबाज के कंधे के ऊपर से गुजरने लगी। मेरवे ने अब आव देखा न ताव… और अपर कट में हेलीकॉप्टर शॉट लगाकर थर्ड मैन की ओर ऐसा करारा छक्का ठोका कि क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर गया। ये रचनात्मक शॉट देख कोएट्जी भी मुस्कुराते हुए नजर आए।

---विज्ञापन---

बता दें कि क्रिकेट में हेलीकॉप्टर शॉट की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी ने की थी। उनसे सीख लेकर राशिद खान, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या जैसे कई क्रिकेटर हेलीकॉप्टर शॉट का इस्तेमाल कर छक्के ठोकते नजर आते हैं, लेकिन नीदरलैंड के निचले क्रम के बल्लेबाज ने जैसा किया, उसे देख क्रिकेट के गलियारे वाहवाही से गूंज उठे हैं।

ये भी पढ़ें: Shoaib Malik से तलाक की अफवाह के बीच सानिया मिर्जा का पोस्ट, ‘…मैं चुप हूं, मेरा काम हो गया’

---विज्ञापन---

धर्मशाला में खेला गया ये मुकाबला बारिश से बाधित रहा। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 245 रन बनाए। जिसमें कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की 78 रन की नाबाद पारी के अलावा मेरवे के 19 गेंदों में 29 और दसवें नंबर पर उतरे आर्यन दत्त के 9 गेंदों में 3 छक्कों के साथ नाबाद 23 रन शामिल रहे।

First published on: Oct 17, 2023 08:08 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola