Shoaib Malik से तलाक की अफवाह के बीच सानिया मिर्जा का पोस्ट, '...मैं चुप हूं, मेरा काम हो गया'

Sania Mirza Divorce: सानिया मिर्जा और शोएब मलिक तलाक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सानिया की एक पोस्ट से अफवाह को हवा मिल गई है।

Sania Mirza Shoaib Malik Divorce

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा।

Sania Mirza Divorce: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को लेकर अक्सर अफवाह सामने आती है कि उनका अपने पति शोएब मलिक से तलाक हो गया है और दोनों एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा की शादी में सानिया मिर्जा के अकेले शामिल होने पर भी फैंस के बीच अफवाह फैल उठी की उनका तलाक हो गया है।  इस कड़ी में सानिया मिर्जा की गुप्त पोस्ट ने एक बार फिर से तलाक की अफवाह को जन्म दे दिया है।

विज्ञापन

‘अगर मैं चुप हूं, तो मेरा काम हो गया’- सानिया

सानिया मिर्जा ने हाल ही में अपने तलाक की अफवाहों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया था। सानिया ने पोस्ट में लिखा था कि अगर मैं संवाद कर रही हूं, तो मुझे परवाह है। अगर मैं चुप हूं, तो मेरा काम हो गया। इस पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि सानिया अपने पति शोएब मलिक से तलाक की अफवाहों पर जवाब दे रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सानिया और शोएब अलग-अलग रह रहे हैं और अपने बेटे इजहान का साथ मिलकर पालन-पोषण कर रहे हैं। अफवाहों के बावजूद, दोनों में से किसी ने भी अपने कथित अलगाव की पुष्टि नहीं की है। फैंस दोनों की प्रतिक्रिया के इंतजार में है।

विज्ञापन

परिणीति की शादी में अकेली पहुंचीं थीं सानिया

फैंस उनके रिश्ते के बारे में सुराग पाने के लिए उनकी सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं और इससे उनके तलाक की अफवाहों को और हवा मिल गई है। बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिर साल 2018 में उन्हें एक बेटा हुआ। इस बीच, सानिया को हाल ही में उदयपुर में अपनी अच्छी दोस्त परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल होते देखा गया। वह पति शोएब के बिना शादी में अकेली नजर आईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ