'रोहित शर्मा CSK में आ गए तो...,' चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी का पोस्ट वायरल; रितिका सजदेह के कमेंट पर भी चर्चा

Rohit Sharma CSK Viral Post Ritika Sajdeh: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने के बाद चेन्नई के फैंस भी उनके सपोर्ट में आ गए हैं।

Rohit Sharma in Chennai Super Kings Former CSK Cricketer Viral Post Ritika Sajdeh Comment

Rohit Sharma in Chennai Super Kings Former CSK Cricketer Viral Post Ritika Sajdeh Comment (Image Credit- twitter)

Rohit Sharma CSK Viral Post Ritika Sajdeh: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार शाम रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था। तकरीबन 24 घंटे का समय बीत चुका है और अभी उस मुद्दे पर चर्चा जारी है। हर तरफ सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। वहीं मुंबई इंडियंस के साथ दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने भी रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद उनके लिए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो पर उनकी पत्नी के कमेंट को लेकर चर्चा है। वहीं चेन्नई के एक पूर्व क्रिकेटर ने तो रोहित को चेन्नई सुपर किंग्स में लाने की बात कहते हुए पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन

बद्रीनाथ का पोस्ट हुआ वायरल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व खिलाड़ी और टीम इंडिया के लिए खेल चुके सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने एक्स पर एक पोस्ट किया जो काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने रोहित शर्मा की चेन्नई सुपर किंग्स की येलो जर्सी में फोटो शेयर की। हालांकि, यह एडिटेड फोटो है। लेकिन उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘What If’…यानी वह कहना चाह रहे थे कि अगर रोहित शर्मा सीएसके में आ जाएं तो। फिर क्या उनका यह पोस्ट रोहित फैंस ने खासा पसंद किया।

विज्ञापन
Rohit Sharma Chennai Super Kings Jersey Viral post

Rohit Sharma Chennai Super Kings Jersey Viral post

रितिका के कमेंट पर भी चर्चा

रोहित शर्मा की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा रोहित शर्मा के लिए शेयर किए गए एक वीडियो पर कमेंट किया। उन्होंने इस पोस्ट के कमेंट पर येलो हार्ट पोस्ट किया। इसके भी एक्स पर मायने निकाले जाने लगे। लोगों ने यहां तक कहा कि यह साफतौर पर उस ओर इशारा है कि रोहित सीएसके में आ सकते हैं।

विज्ञापन

हालांकि, अभी तक यह सभी महज अफवाहे हैं। ऐसा फिलहाल कुछ भी नहीं है और आगामी सीजन में एमएस धोनी ही टीम की कप्तानी करते दिख सकते हैं। पर सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को कप्तान से हटाने के बाद मुंबई इंडियंस के फैंस काफी नाराज दिखे। किसी ने मुंबई इंडियंस की जर्सी, झंडे और कैप जला दी। वहीं किसी ने तो सपोर्ट बंद करने की बात कही। फ्रेंचाइजी के फॉलोअर्स भी काफी घट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ