हार्दिक पांड्या की शर्त...! रोहित की कप्तानी छिनने का ये है असली कारण; क्या IPL 2024 में खेलेंगे हिटमैन?

Mumbai Indians Sacked Rohit Sharma From Captaincy Reason: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने का अब असली कारण सामने आ रहा है।

Mumbai Indians Sacked Rohit Sharma From Captaincy Main Reason Hardik Pandya Condition IPL 2024 Trade

Mumbai Indians Sacked Rohit Sharma From Captaincy Main Reason Hardik Pandya Condition (Image Credit- News 24)

Hardik Pandya Mumbai Indians Rohit Sharma Sacked Reason: मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार 15 दिसंबर की शाम रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर सभी को चौंका दिया था। वहीं रिलीज-रिटेंशन के बाद टीम में ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है। आगामी सीजन यानी आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी की कप्तानी करेंगे। इस फैसले के बाद रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के फैंस खासा नाराज और निराश दिखे। अब इसके पीछे का अहम कारण भी सामने आ गया है। साथ ही फैंस के जहन में सवाल था कि क्या रोहित अब हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे, इस पर भी अपडेट मिला है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस ने क्यों रोहित शर्मा को हटाया?

मुंबई इंडियंस ने दरअसल गुजरात टाइटंस द्वारा हार्दिक पांड्या को रिटेन करने के कुछ घंटों के भीतर ही अपनी टीम में ट्रेड करके जोड़ लिया था। अब पता चल गया है कि हार्दिक पांड्या को क्यों कप्तान बनाया गया और रोहित शर्मा को क्यों हटाया गया। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में शामिल ही इसी शर्त पर हुए थे कि उन्हें टीम का कप्तान बनाया जाएगा। वहीं रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप से पहले ही इस बात की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन

क्या हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा?

इसके अलावा इस रिपोर्ट में यह भी पता चला है कि रोहित शर्मा आगामी आईपीएल में खेलेंगे या नहीं। फैंस के जहन में यह सवाल था कि हार्दिक की कप्तानी में रोहित खेलेंगे या नहीं। अब यह साफ हो गया है कि जब रोहित को इस बात की वर्ल्ड कप से पहले जानकारी दी गई थी। तो वह इस बात पर सहमत हो गए थे कि हार्दिक की कप्तानी में वह खेलेंगे। यानी रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ सकते हैं। अब देखना होगा कि क्या गुजरात को लगातार दो बार फाइनल में पहुंचाने वाले और पहले सीजन में ही चैंपियन बनाने वाले हार्दिक अपनी पुरानी टीम को छठा खिताब दिला पाएंगे या नहीं?

विज्ञापन

क्या सीएसके वाली गलती कर बैठी मुंबई?

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 से पहले रवींद्र जडेजा को एमएस धोनी का चेन्नई सुपर किंग्स ने उत्तराधिकारी चुना था। इसके बाद फ्रेंचाइजी लगातार हारती गई। सीजन के बीच में मजबूरन जडेजा को इस्तीफा देना पड़ा और धोनी ने दोबारा कमान संभाली। फिर परिणामस्वरूप धोनी की कप्तानी में फिर सीएसके ने आईपीएल 2023 जीता और जीत के नायक रहे थे रवींद्र जडेजा। ऐसा ही नजारा सालों तक मुंबई इंडियंस में दिखा था जब मुंबई चैंपियन बनी और रोहित कप्तान थे। मुंबई की जीत के अक्सर नायक हार्दिक रहते थे। लेकिन अचानक सीएसके ने टीम का नेतृत्व बदल कर गलती की थी और अब डर है कि कहीं वही गलती मुंबई ने तो नहीं कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ