Video: Rohit Sharma ने शाहीन अफरीदी को दिखाई क्लास, हिटमैन का SIX देख आ जाएगा मजा

Rohit Sharma

Rohit Sharma hit a tremendous six

Rohit Sharma: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सुपर-4 के मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। कप्तान रोहित शर्मा भी लय में नजर आ रहे हैं। हिटमैन ने पाक के लीडिंग बॉलर शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रोहित ने लगाया जोरदार छक्का

रोहित शर्मा ने आज के मैच में अपना खाता छक्के से ही खोला। शाहीन अफरीदी ने गेंद रोहित शर्मा के पैर पर डाली जिसे रोहित ने फ्लिक कर दिया और गेंद सीधी सीमा रेखा के बाहर चली गई। रोहित का शानदार छक्का देख फैंस भी झूम उठे।

विज्ञापन

बता दें कि आज अगर रोहित शर्मा 78 रन बना लेते हैं तो वह वनडे में अपने 10 हजार रन पूरे कर लेंगे। रोहित शर्मा ने नेपाल के खिलाफ भी शानदार पारी खेली थी। खास बात यह है कि आज भी हिटमैन शानदार लय में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी देखें: Shreyas Iyer हुए अनफिट, बदल गई प्लेइंग XI

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ