वर्ल्ड कप 2023 के बीच रोहित शर्मा को ICC ने दी खुशखबरी, भारतीय कप्तान को हो गया बंपर फायदा

Rohit Sharma ICC Ranking: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप 2023 के बीच बड़ी खुशखबरी मिली है। उन्हें ताजा रैंकिंग में बंपर फायदा हुआ है।

Rohit Sharma AB de Villiers ODI World Cup 2023

Rohit Sharma High Jump in Latest ICC ODI Ranking

Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की वर्ल्ड कप 2023 में शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी। लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 86 रन बनाकर उन्होंने शानदार लय में वापसी की। भारतीय कप्तान को इसका बंपर फायदा भी हुआ है। बुधवार 18 अक्टूबर को आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में हिटमैन को बड़ा फायदा हुआ है। जहां पिछले हफ्ते तक भारतीय कप्तान टॉप 10 से भी बाहर थे। वहीं अब उन्होंने पांच स्थान की छलांग लगा ली है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा की लंबी छलांग

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अब वर्ल्ड कप के बीच आईसीसी ने खुशखबरी दी है। उनकी पिछली दो पारियों से उनको बंपर फायदा हुआ और वह 11वें से छठे स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेविड मलान 711 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर हैं। वहीं मॉडर्न मास्टर विराट कोहली के भी इतने अंक हैं और वह 9वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में बाबर आजम टॉप पर बरकरार हैं 836 पॉइंट्स के साथ तो शुभमन गिल 818 अंक लेकर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

ट्रेंट बोल्ट ने हेजलवुड को दी टक्कर

प्रोफेशनल क्रिकेट से लंबे समय तक बाहर रहे ट्रेंट बोल्ट ने वनडे वर्ल्ड कप में वापसी की और कमाल का प्रदर्शन अभी तक किया है। इसका उनको ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ। उन्होंने टॉप पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पेसर जोश हेजलवुड को टक्कर दे दी है। कंगारू गेंदबाज के 660 पॉइंट्स हैं तो बोल्ट अब 659 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। भारत के युवा स्टार मोहम्मद सिराज 656 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। टॉप 10 में भारत के कुलदीप यादव आठवें स्थान पर मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह और कगिसो रबाडा संयुक्त रूप से 14वें स्थान पर आ गए हैं।

विज्ञापन

क्या है ऑलराउंडर्स की रैंकिंग का हाल?

ऑलराउंडर्स की लिस्ट में शाकिब अल हसन टॉप पर मौजूद हैं। अगर भारतीयों की बात करें तो भारत के उपकप्तान हार्दिक पांड्या नौवें स्थान पर बने हैं। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल जो इस वक्त गेंदबाजी से भी कमाल कर रहे हैं वह तीन स्थान के फायदे के साथ आठवें स्थान पर आ गए हैं। भारत के रवींद्र जडेजा इस लिस्ट में 19वें स्थान पर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ