Riyan Parag का बल्ला उगल रहा आग; वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद भी कर दिया कमाल, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

Riyan Parag Seven Consecutive Fifties: सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में रियान पराग टॉप स्कोरर होने के साथ 11 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।

Riyan Parag Seventh Consecutive Fifty World Record Syed Mushtaq Ali T20 Tournament Knocks Door Of Team India

Riyan Parag Seventh Consecutive Fifty (Image Credit- twitter Rajasthan Royals)

Riyan Parag Seven Consecutive Fifties: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले असम के युवा क्रिकेटर रियान पराग इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सैय्यद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया है। इस टूर्नामेंट में असम की टीम की अगुआई करते हुए पराग ने अद्भुत प्रदर्शन किया और अपनी टीम को क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचा दिया। पिछले मैच में ही रियान पराग ने लगातार छह अर्धशतक ठोकते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अब उन्होंने लगातार सातवें मैच में भी अर्धशतक ठोक दिया है। इस टूर्नामेंट में 11 विकेट भी उन्होंने लिए हैं। उन्होंने पिछले कुछ महीनों में बतौर ऑलराउंडर खुद को साबित करते हुए टीम इंडिया का दरवाजा भी खटखटाया है।

विज्ञापन

क्वॉर्टरफाइनल में टीम को पहुंचाया

रियान पराग ने इस टूर्नामेंट के अपने आठवें मैच में सातवां पचासा ठोका है। सिर्फ पहले मैच में वह 45 रन बना पाए थे। उसके बाद हर मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया है। मंगलवार को बंगाल के खिलाफ असम को रियान पराग ने शानदार जीत दिलाई। उन्होंने अद्भुत बल्लेबाजी से असम ने बंगाल को 8 विकेट से हराकर क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचा दिया है। इस मैच में 50 रन की नाबाद पारी के साथ-साथ रियान ने 4 ओवर में 23 रन देकर दो विकेट भी झटके। रियान पराग के अलावा टी20 क्रिकेट में लगातार कोई 6 अर्धशतक भी दुनियाभर में नहीं लगा पाया था। उन्होंने सात लगाकर महारिकॉर्ड बना लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

SMAT 2023 में रियान पराग का प्रदर्शन

  1. 50 नाबाद बनाम बंगाल (प्री क्वॉर्टरफाइनल)
  2. 57 नाबाद बनाम केरल
  3. 72 बनाम हिमाचल प्रदेश
  4. 76 बनाम चंडीगढ़
  5. 53 नाबाद बनाम सिक्किम
  6. 76 नाबाद बनाम सर्विसेज
  7. 61 बनाम बिहार
  8. 45 बनाम ओडिशा

विज्ञापन

गेंद और बल्ले दोनों से कमाल

रियान पराग ने इस टूर्नामेंट के आठ मैचों में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है। उन्होंने बल्ले से जहां आठ पारियों में 490 रन सात अर्धशतकों के साथ ठोके हैं। वहीं उन्होंने गेंद से भी कमाल किया है और वह 11 विकेट ले चुके हैं। उनका यह अद्भुत फॉर्म संकेत है कि वह अपने इस प्रदर्शन से टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाने लगे हैं। उन्होंने इससे पहले विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और इमर्जिंग एशिया कप में भी कमाल का प्रदर्शन किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ