---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup 2023: भारत-साउथ अफ्रीका मैच से पहले बड़ा फर्जीवाड़ा, चार गुना से भी ज्यादा में ब्लैक हुए टिकट

IND vs SA, World Cup 2023 Ticket Fraud: भारतीय टीम 5 नवंबर रविवार को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। यह मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में होगा।

---विज्ञापन---

IND vs SA, World Cup 2023 Ticket Fraud: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में है। टीम इंडिया पहले छह मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम है। टीम का 7वां मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ होगा। वहीं 5 नवंबर रविवार को टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। भारत और साउथ अफ्रीका का मुकाबला दोनों टीमों की फॉर्म को देखते हुए हाईवोल्टेज मैच हो सकता है। यह मैच कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में होगा। इस मैच से पहले टिकटों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

2500 का टिकट 11 हजार में बेचा…

एएनआई से मिली जानकारी के अनुसार, ‘कोलकाता के रहने वाले एक आदमी अंकित अग्रवाल को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंकित के ऊपर आरोप है कि उन्होंने भारत और साउथ अफ्रीका मैच के 2500 रुपए के टिकट को 11-11 हजार रुपए में बेचा था। पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार किया और उसके पास से 20 टिकट भी सीज किए हैं।’ यह पहला ऐसा मामला नहीं है, 29 अक्टूबर को लखनऊ में हुए भारत-इंग्लैंड के मैच से पहले भी फर्जीवाड़े की बड़ी खबरे सामने आ चुकी थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- PAK vs BAN: शाकिब ने एबी डिविलियर्स और ब्रायन लारा को छोड़ा पीछे, विराट कोहली और रोहित शर्मा के भी पहुंचे करीब

---विज्ञापन---

सेमीफाइनल भी होस्ट करेगा कोलकाता

आपको बता दें कि कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डेन्स के मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका का बड़ा मैच होना है। इसके अलावा 16 नवंबर को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान की क्षमता अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाद सबसे ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका भी हो सकते हैं सेमीफाइनल से बाहर! क्या पाकिस्तान और अफगानिस्तान की होगी बल्ले-बल्ले

---विज्ञापन---

अगर दोनों टीमों की बात करें तो भारतीय टीम अपने सभी 6 मैच जीतकर अभी तक टॉप पर बनी हुई है। वहीं साउथ अफ्रीका ने 6 में से पांच मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से पहले श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी। वहीं अफ्रीका को बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक बड़ा मुकाबला खेलना है।

First published on: Oct 31, 2023 07:58 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola