---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WTC Final से पहले ऋषभ पंत का ट्वीट, जानिए किसे कर रहे हैं मिस

नई दिल्ली: टीम इंडिया 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है। टीम इंडिया और फैंस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत की इस महामुकाबले में कमी खलेगी। क्रिकेट को मिस कर रहे हैं पंत  न केवल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया 7 जून से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मुकाबला खेलने जा रही है। टीम इंडिया और फैंस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत की इस महामुकाबले में कमी खलेगी।

क्रिकेट को मिस कर रहे हैं पंत 

न केवल फैंस बल्कि खुद पंत भी क्रिकेट के दिनों को मिस कर रहे हैं। डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले उन्होंने ट्वीट कर क्रिकेट को मिस करने की बात कही है। पंत ने एक ट्वीट के जवाब में लिखा- मैं भी क्रिकेट को मिस कर रहा हूं। स्टार विकेटकीपर ने इसके साथ ही रिकवरी पर अपडेट दिया है। उन्होंने तीन फोटो ट्वीट कर कहा- खुश रहो और खुश रहने का प्रयास करो। इन तस्वीरों में पंत के घुटने पर पट्टी बंधी है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पंत का हैल्थ अपडेट

पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बैसाखी छोड़ने का वीडियो ट्वीट किया था। फिलहाल उनका इस साल वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल लग रहा है। बता दें कि ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 7 मैचों में 62.40 की औसत से 624 रन बनाए हैं। पंत पिछले साल कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी। हालांकि वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं और अब थोड़ा चलना भी शुरू कर दिया है।

पंत की गैरमौजूदगी में भारत के पास केएस भरत और ईशान किशन जैसे विकेटकीपिंग विकल्प हैं। देखना दिलचस्प होगा कि महामुकाबले में टीम इंडिया किस पर भरोसा जताती है।

---विज्ञापन---

भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत, शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, विराट कोहली, ईशान किशन, चेतेश्वर पुजारा, अक्षर पटेल, अजिंक्य रहाणे, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, उमेश यादव।

रिजर्व: यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव

First published on: Jun 04, 2023 10:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola