IND vs SA: टीम इंडिया की हार, लेकिन रिंकू सिंह ने किया कमाल

Rinku Singh Debut ODI Wicket India vs South Africa 2nd ODI: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने डेब्यू वनडे में विकेट चटकाया।

Rinku Singh Debut Wicket India vs South Africa 2nd ODI

Rinku Singh Debut Wicket India vs South Africa 2nd ODI

विज्ञापन

Rinku Singh Debut ODI Wicket India vs South Africa 2nd ODI: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन रिंकू सिंह एक बार फिर छा गए। दरअसल, रिंकू ने अपने डेब्यू वनडे में पहला विकेट चटका डाला। ये इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका पहला विकेट था। ये नजारा 42वें ओवर में देखने को मिला।

https://twitter.com/CricCrazyDeepak/status/1737173433996488835

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने जैसे ही इस ओवर की तीसरी गेंद डाली तो रेसी वेन डेर डूसेन ने इस पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए संजू सैमसन की ओर चली गई। संजू ने यहां कोई गलती नहीं की और शानदार कैच पकड़कर डूसेन को पवेलियन रवाना कर दिया। ये विकेट मिलते ही रिंकू खुशी से झूम उठे। शायद उन्हें भी इस तरह विकेट मिलने का अंदाजा नहीं था।

इस तरह ‘ऑलराउंडर’ रिंकू को वनडे में अपना पहला विकेट भी मिल गया। रिंकू ने अपने ओवर में महज 2 रन देकर 1 विकेट निकाला। उन्होंने इस मैच में एक ही ओवर किया और उसमें भी वे हिट रहे। हालांकि बल्लेबाजी में वह सिर्फ 17 रन ही बनाए। उन्होंने 14 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का ठोका।

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने अब घरेलू क्रिकेट में ही विकेट चटकाए थे। अब मंगलवार को उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में भी विकेट मिल गया। रिंकू ने अब तक फर्स्ट क्लास में 6, लिस्ट ए में 8 और टी-20 में 3 विकेट निकाले हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला विकेट चटकाने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब फैंस की उम्मीदें उनसे और ज्यादा बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

टीम इंडिया की करारी हार 

दूसरे मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए भारतीय टीम 46.2 ओवर में महज 211 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 42.2 ओवर में 2 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो टॉनी डी जॉर्जी रहे। उन्होंने ओपनिंग करते हुए शानदार शतक जमाया। जॉर्जी ने 122 गेंदों में 9 चौके-6 छक्के ठोक नाबाद 119 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका की इस जीत के बाद तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। सीरीज का तीसरा और फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ