IPL: कोच रिकी पोंटिंग को लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने लिया ये बड़ा फैसला, पिछला सीजन गया था बेहद खराब

Ricky Ponting

Ricky Ponting

IPL: आईपीएल 2024 में भी दिल्ली कैपिटल्स कोच रिकी पोंटिंग और सौवर गांगुली के साथ खिताब जीतने उतरेगी। टीम के मालिक पार्थ जिंदल ने साफ कर दिया है कि उन्होंने आईपीएल के अगले साल के लिए रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली के साथ मिलकर तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने फैंस को भरोसा भी दिलाया है कि वो इस फ्रेंचाइजी को टॉप पर ले जाने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

विज्ञापन

दरअसल, आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया था। रेगुलर कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर (David Warner) ने टीम की कमान संभाली, लेकिन टीम पूरी तरह फ्लॉप रही। इस सीजन फाइनल की रेस से बाहर होने वाली दिल्ली ही पहली टीम थी। कप्तान वार्नर को छोड़करकोई बल्लेबाज नहीं चला और ना ही कोई गेंदबाज कमाल दिखा पाया।

विज्ञापन

रिकी पोंटिंग पर उठे थे सवाल

आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन के चलते हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) और डायरेक्टर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) पर भी उठे थे। माना जा रहा था कि दिल्ली अपने हेड कोच पोंटिंग को हटाकर सौरव गांगुली को ये जिम्मेदारी सौंपेगी। लेकिन टीम के मालिक ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ कर दिया है कि IPL 2024 में पोंटिंग ही टीम के हेड कोच बने रहेंगे।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ (Delhi Capitals Coaching Staff IPL 2024)

सौरव गांगुली- डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट
रिकी पोंटिंग- हेड कोच
अजित अगरकर- असिस्टेंट कोच
प्रवीण आमरे- असिस्टेंट कोच
शेन वॉटसन- असिस्टेंट कोच
जेम्स होप्स- बॉलिंग कोच
बीजू जॉर्ज- फील्डिंग कोच
यालका गणानेश्वर राओ- असिस्टेंट फील्डिंग कोच

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ