12 साल बाद वापसी करने वाले 31 साल के गेंदबाज ने मचाई तबाही...पहले ओवर में ली हैट्रिक...चटका डाले 6 विकेट
Edited By Bhoopendra Rai

Ranji Trophy 2022 Jaydev Unadkat took six wickets with hat-trick
Edited By Bhoopendra Rai

Ranji Trophy 2022 Jaydev Unadkat took six wickets with hat-trick
Ranji Trophy 2022: रणजी ट्राफी में ग्रुप बी के तहत दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच राजकोट में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया में 12 साल बाद वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने एक बार फिर तबाही मचाई है। उन्होंने रणजी में हैट्रिक लेते हुए दिल्ली की टीम की कमर तोड़ दी। अपने 7 ओवर में वह 6 विकेट चटका चुके हैं। दिल्ली की टीम इस मुकाबले में पूरी तरह बैकफुट पर पहुंच गई है।
सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ध्रुव शौरी को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने वैभव रावल का शिकार किया। इसके बाद उनादकट ने दिल्ली के कप्तान यश ढुल का शिकार करते हुए हैट्रिक पूरी की। उन्होंने यश ढुल को एलबीडब्ल्यू आउट किया। जयदेव ने तीनों विकेट पारी के पहले ही ओवर में चटकाए, ये तीनों बैटर जीरो पर आउट हुए।
JAYDEV UNADKAT GETS A HAT-TRICK. DELHI O/3 as Yash Dhull departs pic.twitter.com/b5AtQ2C4VD
— Ayan (@ayan_acharya13) January 3, 2023
दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में जयदेव ने मैच में अभी तक कुल 7 ओवर फेंके है, जिनमें वह 6 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने सिर्फ 20 रन दिए। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। पहले दिन के पहले सेशन का खेल चल रहा है।
जयदेव उनादकट ने हाल ही में टीम इंडिया में 12 साल बाद वापसी की थी। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वापसी करते हुए दोनों पारियों में 3 विकेट लिए थे। उनादकट ने टीम इंडिया के लिए साल 2010 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना इकलौता टेस्ट मैच खेला था, उस मैच में जयदेव को कोई विकेट नहीं मिला था। इसके बाद जयदेव 12 साल तक टीम से बाहर रहे।
Jaydev Unadkat has picked a hat-trick in the first-over of the #RanjiTrophy game against Delhi, who fell to 10 for 7 in 5 overs 🤯🤯 Follow Live, here 👇
— Cricbuzz (@cricbuzz) January 3, 2023
उनाकट के टीम से बाहर रहते हुए टीम इंडिया ने 118 टेस्ट खेले, जो भारत के लिए किसी खिलाड़ी का दो टेस्ट मैचों के बीच सबसे लंबा अंतराल है। उनादकट ने इस मामले में दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया था, कार्तिक ने 87 टेस्ट मैचों से बाहर रहने के बाद वापसी की थी।
जय गोहिल, हार्विक देसाई (wk), चिराग जानी, शेल्डन जैक्सन, अर्पित वासवदा, समर्थ व्यास, प्रेरक मांकड़, पार्थ भुत, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, युवराजसिंह डोडिया, जयदेव उनादकट (c)
ध्रुव शौरी, यश ढुल (कप्तान), जोंटी सिद्धू, आयुष बडोनी, वैभव रावल, लक्ष्य थरेजा (विकेटकीपर), ललित यादव, शिवांक वशिष्ठ, प्रांशु विजयरान, ऋतिक शौकीन, कुलदीप यादव
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: