World Cup 2023: पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, श्रीलंका को रौंद बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

pakistan highest run chase in odi world cup: पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है।

pakistan highest run chase in odi world cup

pakistan highest run chase in odi world cup

विज्ञापन

Pakistan Highest Run Chase in ODI World Cup: पाकिस्तान की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है। मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के आठवें मुकाबले में पाकिस्तान ने 345 रनों का टार्गेट अचीव कर श्रीलंका को 6 विकेट से रौंद डाला। इसी के साथ उसने वर्ल्ड कप के इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान ने बनाया वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड  

पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा रन चेज करने वाली दुनिया की नंबर-1 टीम बन गई है। वनडे विश्व कप के 13 संस्करणों में 300 से अधिक रनों का लक्ष्य केवल कुछ ही बार हासिल किया जा सका है। इससे पहले वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन का पीछा करने का रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम दर्ज था। उसने भारत में 2011 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 329 रनों का पीछा किया था। वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका भी टॉप-5 की लिस्ट में शामिल हैं। दोनों टीमों ने दो-दो बार ये कारनामा किया है।

Advertisment

शफीक और रिजवान की शतकीय पारी

पाकिस्तान के इस रन चेज में अब्दुल्लाह शफीक की 113 और मोहम्मद रिजवान की नाबाद 131 रन की पारी शामिल रही। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को उस वक्त संभाला, जब पाकिस्तान के 2 विकेट 7.2 ओवर में गिर चुके थे। इसके बाद दोनों बल्लेबाजों के बीच 176 रन की साझेदारी हुई। 34वें ओवर में शफीक अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर से रिजवान ने पारी को संभाले रखा। फिर 45 वें ओवर में सऊद शकील भी 31 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद आए इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंदों में 4 चौके जड़कर टीम को 49वें ओवर में ही जीत दिला दी।

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में सबसे बड़े रन चेज के रिकॉर्ड 

पाकिस्तान 345/4 श्रीलंका 2023
आयरलैंड 329/7 इंग्लैंड 2011
बांग्लादेश 322/4 स्कॉटलैंड 2015
बांग्लादेश 322/3 वेस्टइंडीज 2019
श्रीलंका 313/7 जिम्बाब्वे 1992
श्रीलंका 312/1 इंग्लैंड 2015

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ