PAK vs ZIM: जिंबाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, पाकिस्तान की टीम में हुआ बड़ा बदलाव

PAK vs ZIM

PAK vs ZIM

PAK vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर जिंबाब्वे ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। यह मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच को जीतकर पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट में बनी रहना चाहेगी। इस मैच में खराब फॉर्म से जूझ रहे आसिफ अली को बाहर का रास्ता दिखाया गया है वहीं उनकी जगह वसीम को टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यू), बाबर आजम (सी), शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, हैदर अली, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): रेजिस चकाबवा (डब्ल्यू), क्रेग एर्विन (सी), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, वेस्ले मधेवेरे, मिल्टन शुम्बा, ब्रैड इवांस, रयान बर्ल, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा

विज्ञापन

पाकिस्तान को हार का करना पड़ा था सामना

पाकिस्तान टीम को टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है तो दूसरी और जिंबाब्वे टीम का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खराब मौसम की वजह से रद्द करना पड़ा है। पाकिस्तान टीम के तरफ से पहले मुकाबले में इफ्तिखार अहमद,शान मसूद ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्थशतक बनाया वही नसीम शाह, हारिस रऊफ ने भी अच्छी गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है।

इस मैच में टीम को अपने प्रमुख सलामी बल्लेबाज बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान से बड़े स्कोर की दरकार है। दूसरी और जिंबाब्वे टीम के लिए पिछले मुकाबले में क्रेग एर्विन, वेस्ले मधेवेरे का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा दोनों टीम इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

विज्ञापन

कैसे देखें मैच का टीवी प्रसारण?

विज्ञापन

भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विश्व कप के मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। यह मैच आप स्टार स्पोर्ट्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?

विज्ञापन

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ